पुलिस अधीक्षक ने कार्यदायी संस्थाओं के साथ की समीक्षा बैठक

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु कार्यदायी संस्थाओं के प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस लाइन, महिला थाना, साइबर थाना, थाना बेलहरकला, थाना दुधारा, कोतवाली खलीलाबाद, फायर स्टेशन घनघटा सहित जनपद में संचालित अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान प्रत्येक परियोजना की वर्तमान स्थिति, कार्य की गुणवत्ता, निर्धारित समय-सीमा तथा निर्माण कार्य में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक  संदीप कुमार मीना ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक परियोजना की नियमित रूप से निगरानी करते हुए कार्य में अपेक्षित गति बनाए रखी जाए।
बैठक के दौरान निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं एवं आवश्यक समन्वय के बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी बाधाओं का आपसी समन्वय से त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे परियोजनाओं का कार्य प्रभावित न हो। साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं को नियमित अंतराल पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

युवाओं की अपेक्षाओं अनुरूप तैयार होगी प्रदेश की एकीकृत युवा नीति:योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के समग्र विकास के लिए एकीकृत युवा नीति तैयार करने के निर्देश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं की अपेक्षाओं अनुरूप तैयार होगी प्रदेश की एकीकृत युवा नीति:योगी

प्रेमी युगल ने अलग अलग स्थानों पर फांसी लगा कर दी जान

फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवक और 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रेमी युगल ने अलग अलग स्थानों पर फांसी लगा कर दी जान

केंद्र सरकार ने गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर के विकास को दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने असम में एनएच-15 के 135.871 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर के विकास को...
राष्ट्रीय 
केंद्र सरकार ने गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर के विकास को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश