सीएम योगी अम्बेडकरनगर को देंगे 706 करोड़ की सौगात

194 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

- 07 अगस्त काे अम्बेडकरनगर में टांडा, आलापुर और जलालपुर को मिलेगी विकास कार्यों की नई रफ्तार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जनपद अम्बेडकरनगर का दौरा करेंगे। अम्बेडकरनगर तहसील आलापुर अंतर्गत विकासखंड रामनगर स्थित पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन स्थल गोविंद साहब में उनका दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह विधानसभा क्षेत्र टांडा, आलापुर और जलालपुर क्षेत्रों में कुल 706.81 करोड़ रुपये की लागत वाली 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, पर्यटन, लोक निर्माण और कौशल विकास सहित अनेक विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं को नई गति मिलेगी। इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़कें, स्वच्छ पेयजल, बिजली आपूर्ति और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। टांडा विधानसभा क्षेत्र में 69 परियोजनाओं पर 217.69 करोड़ रुपये, आलापुर में 75 परियोजनाओं पर 312.18 करोड़ रुपये तथा जलालपुर में 50 परियोजनाओं पर 176.93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें से शिलान्यास कार्यों की संख्या 36 और लागत 145.98 करोड़ रुपये है, जबकि लोकार्पण कार्यों की संख्या 158 और लागत 560.83 करोड़ रुपये है।

गाजियाबाद में बढ़े हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू ये खबर भी पढ़े : गाजियाबाद में बढ़े हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे। यह दौरा न केवल भौतिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा बल्कि कौशल विकास और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को भी नई रफ्तार देगा। मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोक निर्माण से लेकर कौशल विकास तक अनेक जनहित कार्यों की एक साथ शुरुआत होगी, जो अम्बेडकरनगर को प्रगति के पथ पर और आगे ले जाएगा।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की गई है। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित हो तथा आमजन और लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विधानसभा क्षेत्र आलापुर में लोकार्पित होने वाले कुछ कार्य

-ओझानगर बड़ी पण्डौली पिच से कठवत कोल गांव तक सम्पर्क मार्ग, एन०एच०-233 के किमी०-162 से दाएं कनकपुर होते हुए रुस्तमपुर तक सम्पर्क मार्ग, मंझरिया सम्पर्क मार्ग।

-चकमसेना हरिजन बस्ती सम्पर्क मार्ग, बधईपुर खास सम्पर्क मार्ग।

-रन्नूपुर बगिया खास सम्पर्क मार्ग,समैसा सोनहू सम्पर्क मार्ग।

-जैती हरिजन बस्ती सम्पर्क मार्ग,गंगासागर खास सम्पर्क मार्ग,नसीरपुर छितौना हरिजन बस्ती, किन्नूपुर हरिजन बस्ती सम्पर्क मार्ग, जोलहापुर हरिजन बस्ती सम्पर्क मार्ग आदि।

विधानसभा क्षेत्र टाण्डा के लोकार्पित होने वाले कार्य

राजस्व ग्राम सेमरा नसीरपुर के डिहवा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य। राजस्व ग्राम लखनपुर के पण्डौलिया सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य। राजस्व ग्राम वाहिद पट्टी के खास सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य।राजस्व ग्राम नौरहनी रामपुर बिहारी का पुरवा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य। राजस्व बीबीपुर के उसरा भरौटी सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य आदि।

विधानसभा क्षेत्र जलालपुर में लोकार्पित होने वाले कार्य

बन्दीपुर रोड से जैतपुर दक्षिण पुरवा मार्ग के पुनर्निर्माण का कार्य। नेवादा अमोला से उदया सम्पर्क मार्ग के पुनर्निर्माण का कार्य। आजनपारा से चकिया सम्पर्क मार्ग, जमलापुर चमरौट सम्पर्क मार्ग,मालीपुर धमरूआ नेमपुर घाट मार्ग, मालीपुर जलालपुर रामगढ़ मार्ग आदि हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

 तीन नए निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी 

उच्च शिक्षा मंत्री ने गाजियाबाद, कानपुर व फतेहपुर के प्रस्तावित विश्वविद्यालयों को सौंपा प्राधिकार पत्र'लखनऊ । उच्च शिक्षा मंत्री...
 तीन नए निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी 

जेई की लापरवाही से रुका सड़क निर्माण पाइपलाइन न बिछने से जुगपुरा के लोग परेशान

एडीएम नमामि गंगे के निर्देश के बाद भी नहीं हुआ मौका मुआयना ललितपुर। नगर के वार्ड संख्या 8 स्थित...
उत्तर प्रदेश 
जेई की लापरवाही से रुका सड़क निर्माण  पाइपलाइन न बिछने से जुगपुरा के लोग परेशान

कांवड़ियों को नशेड़ी और आतंकवादी कहने पर भड़के विधायक

हजरतगंज में थाने में मुदकमा दर्ज कराने के लिए दी तहरीर लखनऊ। गुरुवार गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों को नशेड़ी और आतंकवादी कहने पर भड़के विधायक

लखनऊ व्यापार मण्डल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

   लखनऊ। लखनऊ व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने गुरवार को जिलाधिकारी विशाख जी के साथ बैठक कर उन्हें व्यापार जगत से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ व्यापार मण्डल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

जेई की लापरवाही से रुका सड़क निर्माण पाइपलाइन न बिछने से जुगपुरा के लोग परेशान

एडीएम नमामि गंगे के निर्देश के बाद भी नहीं हुआ मौका मुआयना ललितपुर। नगर के वार्ड संख्या 8 स्थित...
उत्तर प्रदेश 
जेई की लापरवाही से रुका सड़क निर्माण  पाइपलाइन न बिछने से जुगपुरा के लोग परेशान

कांवड़ियों को नशेड़ी और आतंकवादी कहने पर भड़के विधायक

हजरतगंज में थाने में मुदकमा दर्ज कराने के लिए दी तहरीर लखनऊ। गुरुवार गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों को नशेड़ी और आतंकवादी कहने पर भड़के विधायक

लखनऊ व्यापार मण्डल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

   लखनऊ। लखनऊ व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने गुरवार को जिलाधिकारी विशाख जी के साथ बैठक कर उन्हें व्यापार जगत से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ व्यापार मण्डल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन