कांवड़ियों को नशेड़ी और आतंकवादी कहने पर भड़के विधायक
एआईआईएम के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहे थे शब्द
- हजरतगंज में थाने में मुदकमा दर्ज कराने के लिए दी तहरीर
लखनऊ। गुरुवार गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने हजरतगंज थाने पहुंचकर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ तहरीर दी। विधायक ने आरोप लगाया कि मौलाना ने कांवड़ियों को नशेड़ी और आतंकवादी कहकर करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विधायक नंद किशोर गुर्जर ने हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह को तहरीर सौंपते हुए मौलाना साजिद रशीदी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले हैं। इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि मौलाना को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। दोष सिद्ध होने पर मौलान को फांसी की सजा दी जाए। फिलहाल, पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कांवड़ यात्रा को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मेरठ में कांवड़ यात्रियों द्वारा पुलिसकर्मियों की पिटाई और लखनऊ में स्कूल वैन में तोड़फोड़ का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को शिवभक्त नहीं कहा जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग हिंसा करते हैं, नशा करते हैं और दूसरों को परेशान करते हैं, वे शिवभक्त नहीं बल्कि आतंकवादी हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
