असम के बाढ़ पीड़तों को पुनर्वासित करेंगे डिप्लोमा इंजीनियर्स
— अध्यक्ष इं. एनडी. द्विवेदी ने देश भर के डिप्लोमा इंजीनियर्स से किया अपील
लखनऊ। असम राज्य में आई भीषण बाढ़ की तबाही से उजड़ चुके एक हजार परिवार को पुनर्वासित करने की जिम्मेदारी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन असम ने ली है। ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी ने देश भर के लगभग चार लाख डिप्लोमा इंजीनियर्स से अपील करते हुए इस पुनीत कार्य में असम डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन को पूरा सहयोग करने का आह्वान किया है। इस कार्य की जिम्मेदारी फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स असम ने ली है।
असम डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्य एवं पदाधिकारी प्रारम्भ से ही मौके पर जा कर असम के बाढ़ प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, उन्हें आवष्यक वस्तुऐं यथा खाद्य सामग्री, कपड़े, बिस्तर, दवाई एवं अन्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। पूरी तरह उजड़ चुके गांव के पुनर्वासन का संकल्प भी उनके द्वारा लिया गया है। लगभग एक हजार परिवार के पुनर्वासित करने का लक्ष्य फोरम आॅफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स असम ने लिया है। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के आह्वान पर डिप्लोमा इंजीनियर्स लोक निर्माण विभाग उ.प्र. के प्रांतीय अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी ने प्रदेश के डिप्लोमा इंजीनियर्स से इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की। इस अपील पर लोक निर्माण विभाग के प्रदेष भर के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने सहयोग की झड़ी लगा दी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
