डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी 

घुमंतू समाज को दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेगी, सम्मान के साथ मिलेगा विकास का अवसर : मुख्यमंत्री

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • घुमंतू विकास बोर्ड की घोषणा पर हर्षित विमुक्त एवं घुमंतू समाज ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन-घुमंतू विकास बोर्ड में सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा, हर आवाज सरकार तक पहुंचेगी : मुख्यमंत्री
  • घुमंतू विकास बोर्ड गठन के निर्णय के उपरांत समाज की ओर से आयोजित आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम को सीएम ने किया संबोधित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब घुमंतू समाज को दर दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। डबल इंजन की सरकार उन्हें सम्मानजनक जीवन का अधिकार दिलाने, शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना से जोड़ने और उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। घुमंतू विकास बोर्ड केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि वर्षों से उपेक्षित विमुक्त एवं घुमंतू समाज को न्याय, सम्मान और अवसर दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

प्रदेश कैबिनेट द्वारा घुमंतू विकास बोर्ड गठन के निर्णय के उपरांत गुरुवार को समाज की ओर से आयोजित आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सबका साथ, सबका विकास' का जो मंत्र देश को दिया था, उसी संकल्प का विस्तार आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। बिना जाति, क्षेत्र, भाषा अथवा किसी प्रकार के भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की इसी सोच की नई कड़ी घुमंतू विकास बोर्ड है।

बढ़े हुए हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का बिगुल ये खबर भी पढ़े : बढ़े हुए हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का बिगुल

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजों ने 1871 के क्रिमिनल ट्राइब एक्ट के माध्यम से उन वीर समुदायों को अपराधी घोषित कर दिया था, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई थी। 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के बाद अंग्रेजों ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत इन जातियों पर कलंक लगाया ताकि उनका सामाजिक सम्मान समाप्त हो जाए। स्वतंत्र भारत में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने इस अन्याय को समाप्त करते हुए इन समुदायों को विमुक्त जाति का सम्मान दिलाया, किंतु उनके समुचित विकास के लिए अपेक्षित प्रयास लंबे समय तक नहीं किए गए। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इनके लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोग का गठन हुआ और उसी भावना के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार ने घुमंतू विकास बोर्ड के गठन का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष घुमंतू समाज के सम्मेलन में उनके समक्ष बोर्ड गठन की मांग रखी गई थी और उन्होंने उसी समय इसकी घोषणा की थी। अब बोर्ड के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इसका गठन शीघ्र पूरा किया जाएगा तथा इसकी संरचना ऐसी होगी जिसमें विभिन्न घुमंतू एवं विमुक्त जातियों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो, ताकि उनकी आवाज सीधे सरकार तक पहुंचे और उनके विकास की योजनाएं अधिक प्रभावी ढंग से संचालित की जा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने वनटांगिया, मुसहर, थारू, गौड़, चेरो, बुक्सा, कोल, सहरिया सहित अनेक वंचित समुदायों को पहली बार शासन की योजनाओं से व्यापक रूप से जोड़ा है। राशन कार्ड, भूमि के पट्टे, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान भारत कार्ड, निःशुल्क विद्युत एवं गैस कनेक्शन तथा वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांगजन पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ इन समुदायों तक पहुंचाया गया है। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सभी योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बार-बार कहते हैं कि जिन्हें कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने कभी नहीं पूछा, उन्हें पूजते हुए सम्मान देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य डबल इंजन सरकार ने किया है। सरकार के लिए जनता केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि जनार्दन है और इसी भावना के साथ प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सपेरा समाज का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह समुदाय प्राचीन काल से शिवावतारी गुरु गोरखनाथ जी की परंपरा का अनुयायी रहा है। विदेशी आक्रमणों के समय जब संचार के आधुनिक साधन उपलब्ध नहीं थे, तब यही समाज भजन और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के माध्यम से लोगों को सचेत करता था तथा समाज को जागरूक बनाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाता था। आज भी यह समाज घुमंतू जीवन व्यतीत कर रहा है। राज्य सरकार इनके सम्मानजनक पुनर्वास तथा समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

घुमंतू समाज अब टिकंतू हो रहा : असीम अरुण
इस अवसर पर समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि विमुक्त एवं घुमंतू समाज के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घुमंतू विकास बोर्ड के गठन का निर्णय ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय के लिए जितना आभार व्यक्त किया जाए, वह कम है। यह बोर्ड विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को विमुक्त एवं घुमंतू समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का सेतु बनेगा और उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन लाएगा। लोग कहने लगे हैं कि यह समाज अब घुमंतू नहीं, टिकंतू हो रहा है। अब उनके पास अपना घर है, बिजली है, आजीविका के साधन हैं और सम्मान के साथ आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

बीन बजाकर मुख्यमंत्री योगी का स्वागत
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन पर सपेरा समाज ने पारंपरिक बीन वादन सहित अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के माध्यम से उनका अभिनंदन किया। उपस्थित लोगों ने 'योगी बाबा जिंदाबाद' के नारों के साथ घुमंतू विकास बोर्ड के गठन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विमुक्त एवं घुमंतू समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए घुमंतू विकास बोर्ड के गठन को ऐतिहासिक निर्णय बताया। सुभाष जोगी ने कहा कि उनका समाज वर्षों तक उपेक्षा का शिकार रहा। उन्होंने कहा, "हम तो झंडे पकड़कर चलने वाले मजदूर थे। पहले अंग्रेजों की मजदूरी की, फिर देश आजाद हो गया लेकिन हमारे जीवन में कोई बदलाव नहीं आया। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पहली बार हमारे समाज की सुध ली गई। पिछले वर्ष विमुक्त जाति दिवस पर मुख्यमंत्री ने जिस बोर्ड के गठन की घोषणा की थी, वह आज पूरी हो गई है। इसके लिए हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।"

इस अवसर पर शिवपूजन राम, वेदपाल, राजेश और दिनेश ने कहा कि जो कार्य स्वतंत्रता के बाद 78 वर्षों में नहीं हो सका, वह आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संभव हुआ है। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने भी बड़े भाई की तरह समाज की पीड़ा को समझते हुए निरंतर उसके हित में कार्य किया। पहले उनके समाज की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं था और अनेक निर्दोष युवाओं को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ऐसे अनेक युवाओं को न्याय मिला है। घुमंतू विकास बोर्ड का गठन उनके समाज के सम्मान, सुरक्षा और समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं मील का पत्थर साबित होने वाला निर्णय है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश रांची। झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र...
झारखंड 
झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक करने की मांग नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऐतिहासिक नगर महेश्वर में गुरुवार सुबह...
मध्य प्रदेश 
80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

स्वामी वेदविद्यानन्द ने स्वामी चिदानन्द से की भेंट, हुआ स्वागत

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने उन्हें वेद विद्यालयों की स्थापना, विशुद्ध वैदिक स्वर परम्परा के संरक्षण एवं गुरूकुलों में शास्त्रार्थ संस्कृति...
उत्तराखंड 
स्वामी वेदविद्यानन्द ने स्वामी चिदानन्द से की भेंट, हुआ स्वागत

उत्तर प्रदेश

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा