बसपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

सगी बहन मानते थे उमाशंकर, कभी नहीं दिया धाेखा : मायावती

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पार्टी की प्रमुख मायावती ने दी श्रद्धांजलि 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार के विधायक व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह का बुधवार शाम दिल्ली में निधन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आवास पर रखा गया। पार्टी की प्रमुख मायावती ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान मायावती बहुत भावुक दिखी। मायावती के अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत तमाम राजनेताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

इस दौरान मायावती ने कहा कि उमाशंकर सिंह जब से बसपा से जुड़े, उन्होंने पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने कभी पार्टी को धोखा नहीं दिया। बसपा में रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता का ध्यान रखा है। उनका लंबी बीमारी की कारण निधन हुआ है, यह समाचार सुनकर काफी आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मैं उनके पूरे परिवार और रिश्तेदार के साथ हूं। खासतौर से वो तो जिंदा नहीं है, लेकिन मेरा उमाशंकर सिंह के परिवार से यही कहना है कि आप जब तक जिंदा रहे है बसपा के लिए ईमानदारी का परिचय दिया है।

मानसून सत्र : उत्तर प्रदेश विधान सभा में अनुपूरक बजट पास ये खबर भी पढ़े : मानसून सत्र : उत्तर प्रदेश विधान सभा में अनुपूरक बजट पास

मायावती ने कहा कि उमाशंकर सिंह बिजनैसमैन थे। अक्सर आप लोगों ने देखा कि बिजनैसमैन लोग जब सत्ता परिवर्तन होता है तो पार्टियां बदल लेते हैं। लेकिन उन्होंने पार्टी को धोखा नहीं दिया। वो मुझे अपनी सगी बहन की तरह मानते थे। इस महीने में रक्षाबंधन भी है। रक्षाबंधन के त्योहार पर चाहे मैं लखनऊ रही हो या दिल्ली में रहूं, लेकिन उन्होंने मुझसे हमेशा राखी बंधवाई है।

3ab0ff6b440a5c460ae7be0ccbb36d4d_1844231257

बसपा प्रमुख ने कहा कि भाई तो कई बने लेकिन सब धोखा देकर चले गये, पर इन्होंने (उमाशंकर सिंह) कभी धोखा नहीं दिया। मैं कहना चाहती हूं उनका परिवार मेरा पूरा सम्मान करते हैं। इस दुख की घड़ी में मैं पूरे परिवार के साथ हूं। उनका एक बेटा है, मैं यह आश्वासन देना चाहती हूं यदि परिवार चाहे तो उनके बेटे को राजनीति में बढ़वा देना चाहूंगी। हालांकि यह मौका ऐसा कहना का नहीं है, लेकिन वो राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं। परिवार चाहेगा तो मैं उनके स्थान पर उनके बेटे को महत्व दूंगी।

मायावती ने कहा कि उमाशंकर ने अपने क्षेत्र की जनता का बहुत ध्यान दिया है, अगर जनता चाहेगी तो बेटे को सम्मान मिलेगा। बसपा प्रमुख ने कहा कि उमाशंकर के जाने से हमारी पार्टी को बहुत क्षति हुई है।

बसपा नेता सतीश मिश्रा ने कहा कि उमाशंकर हमारे छोटे भाई की तरह थे। वो मुझे काफी सम्मान देते थे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि उमाशंकर के न रहने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुत अंतर आया है। उनका सबके साथ सौहार्दपूर्ण, मित्रवत और स्नेहमय संबंध था। पूरे विधानसभा में वे जिस तर्क के साथ प्रभावी ढंग से अपनी बात कहते थे, उनकी कही हुई बात की चर्चा होती थी। उनके द्वारा विधानसभा में जब कोई बात कही जाती थी तो उसके बारे में पूरे विधानसभा में संज्ञान लिया जाता था। जनता के बीच में उनका जमीनी जुड़ाव था। उनके जाने से मैं स्वयं बहुत दूखी हूं। भगवान से प्रार्थना है कि वे उन्हें अपने श्री चरणों स्थान दें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जूनियर एशिया कप के भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी चानू

टूर्नामेंट 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन में खेला जाएगा नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को एएचएफ जूनियर...
राष्ट्रीय 
जूनियर एशिया कप के भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी चानू

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी 

घुमंतू विकास बोर्ड की घोषणा पर हर्षित विमुक्त एवं घुमंतू समाज ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन-घुमंतू विकास बोर्ड में सभी...