गंभीर हो रही बिजली की समस्या, अधिकारी-जनप्रतिनिधि बने उदासीन

उपकेंद्र पर खराबी बताकर लाइट गुल करने का आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उतरौला (बलरामपुर। मंगलवार को विधानसभा चुनाव में बिजली की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा बनने वाला है। शासन-प्रशासन के निर्बाध आपूर्ति के दावों की खिल्ली उड़ा रहा बिजली महकमा नगर क्षेत्र में 12 घंटे की भी आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। कभी इटई मैदा सबमिशन सेंटर से दिन भर में पांच-पांच बार सप्लाई फेल होने की सूचना देकर दिन और रात कटौती की जा रही है। तो कभी उपकेंद्र पर खराबी बताकर लाइट गुल कर दी जाती है! विभागीय कर्मचारियों की लेटलतीफी और लापरवाही का आलम यह है कि फाल्ट खोजने में भी पांच से छह घंटे बरबाद कर दे रहे हैं।

लो वोल्टेज की समस्या से टाउन टू के उपभोक्ता जूझ रहे हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों में चौबीस घंटों में पांच घंटे की भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। कहने के लिए क्षेत्रीय विधायक ने उच्च शक्ति वाले ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए हैं लेकिन उसका लाभ भी केवल टाउन वन के ही उपभोक्ताओं तक सीमित है।

सपा सदस्यों ने विधान परिषद में उठाया पेपर लीक का मुद्दा ये खबर भी पढ़े : सपा सदस्यों ने विधान परिषद में उठाया पेपर लीक का मुद्दा

बिजली आपूर्ति की अव्यवस्था ऐन चुनाव से पहले होने से उमस व गर्मी से जूझ रहे उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे रहा है और आग में घी डालने का काम विभाग के लापरवाह अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं। स्थानीय निवासी एजाज मलिक, हसीब खां, रामदयाल यादव, विकास गुप्त, सुनील कुमार का कहना है कि बड़े फाल्ट के अतिरिक्त लोकल फाल्ट के नाम पर भी लगातार ट्रिपिंग की जाती है लेकिन किसी अधिकारी और जनप्रतिनिधि की समस्या पर नजर नहीं जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश रांची। झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र...
झारखंड 
झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक करने की मांग नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऐतिहासिक नगर महेश्वर में गुरुवार सुबह...
मध्य प्रदेश 
80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

स्वामी वेदविद्यानन्द ने स्वामी चिदानन्द से की भेंट, हुआ स्वागत

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने उन्हें वेद विद्यालयों की स्थापना, विशुद्ध वैदिक स्वर परम्परा के संरक्षण एवं गुरूकुलों में शास्त्रार्थ संस्कृति...
उत्तराखंड 
स्वामी वेदविद्यानन्द ने स्वामी चिदानन्द से की भेंट, हुआ स्वागत

जूनियर एशिया कप के भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी चानू

टूर्नामेंट 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन में खेला जाएगा नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को एएचएफ जूनियर...
राष्ट्रीय 
जूनियर एशिया कप के भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी चानू

उत्तर प्रदेश

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी 

घुमंतू विकास बोर्ड की घोषणा पर हर्षित विमुक्त एवं घुमंतू समाज ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन-घुमंतू विकास बोर्ड में सभी...
उत्तर प्रदेश 
डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी