बिजली के पोल पर चढ़ी बेल बनी खतरा, रावण के पुतले जैसा दिखा पोल

बारिश के मौसम में हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने बिजली विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

गोसाईगंज, लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र के माई जी का पुरवा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की चिंता का कारण बनी हुई है। गांव में एक बिजली का पोल घनी बेल से पूरी तरह ढक गया है, जिससे वह देखने में रावण के पुतले जैसा प्रतीत होता है। पोल की यह स्थिति लोगों के लिए कौतूहल का विषय होने के साथ-साथ संभावित खतरे की भी चेतावनी दे रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, बेल कई महीनों से पोल पर फैली हुई है, लेकिन बिजली विभाग ने अब तक उसे हटाने की कोई पहल नहीं की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में नमी बढ़ने से बिजली के पोलों पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका बनी रहती है। ऐसे में बेल के कारण खतरा और बढ़ गया है। 

मुख्य राजमार्ग की पटरी पर बह रहा गंदा पानी, राहगीर व दुकानदार परेशान ये खबर भी पढ़े : मुख्य राजमार्ग की पटरी पर बह रहा गंदा पानी, राहगीर व दुकानदार परेशान

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के बच्चे, बुजुर्ग और पशु प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बेल नहीं हटाई गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। 

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से पोल पर चढ़ी बेल को तत्काल हटाने, पोल की तकनीकी जांच कराने तथा क्षेत्र के अन्य बिजली के पोलों का भी निरीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हर पात्र महिला को समूह से जोड़ने के लिए चलेगा अभियान 

लखनऊ । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'परिवार संतृप्तिकरण अभियान' शुरू किया है। 5 से 20 अगस्त तक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर पात्र महिला को समूह से जोड़ने के लिए चलेगा अभियान 

लोहिया संस्थान: हड्डियों व जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूकता

— लोहिया संस्थान में मनाया गया विश्व बोन एंड जॉइंट सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
लोहिया संस्थान: हड्डियों व जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूकता

एलपीसी में CISCE बालिका कबड्डी टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन

लखनऊ। पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम शाखा में 5 अगस्त 2026 को सी.आई.एस.सी.ई. (यूपी) रीजनल कबड्डी टूर्नामेंट 2026 (गर्ल्स) के समापन...
उत्तर प्रदेश 
एलपीसी में CISCE बालिका कबड्डी टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन

अपार आईडी में शैक्षिक प्रपत्र सुरक्षित और वेरीफाइड

लखनऊ।  विधान परिषद में बुधवार को बेसिक शिक्षा मंत्री  संदीप सिंह ने कहा कि छात्रों के हित में 'अपार आईडी'...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अपार आईडी में शैक्षिक प्रपत्र सुरक्षित और वेरीफाइड

एक्सक्लूसिव स्तनपान के लिए दो बच्चों में तीन साल का अंतर जरूरी:डॉ अंजू

लखनऊ। एक्सक्लूसिव स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए सभी 120 सिक न्यू बार्न केयर यूनिट ,एसएनसीयू पर इस साल के...