संविदा कर्मियों का लगातार शोषण बंद हो :संघर्ष समिति

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की ओर से बुधवार को मजदूरी संहिता-2026 को मंजूरी दिए जाने का  स्वागत करते हुए कहा है कि यह श्रमिकों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी, समान काम के लिए समान वेतन, निर्धारित समय से अधिक कार्य करने पर अतिरिक्त पारिश्रमिक तथा अन्य श्रम अधिकारों का संरक्षण मिलना आवश्यक है।
संघर्ष समिति ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में सरकार द्वारा बनाए गए अनेक नियम और व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पा रही हैं और ऊर्जा निगमों का प्रबंधन अपनी मनमानी व्यवस्था के अनुसार काम कर रहा है। सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने के बावजूद ऊर्जा निगमों के हजारों संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि लगभग एक वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सर्विसेज कॉरपोरेशन का गठन किया था, लेकिन ऊर्जा निगमों में कार्यरत हजारों संविदा कर्मियों को आज तक इस निगम में शामिल नहीं किया गया है। परिणामस्वरूप ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा कर्मियों का शोषण लगातार जारी है। संघर्ष समिति ने कहा कि ऊर्जा निगमों में बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी वर्षों से अत्यंत महत्वपूर्ण और जोखिमपूर्ण कार्य कर रहे हैं। अनेक कर्मचारी अपने वर्षों के कार्य अनुभव, तकनीकी दक्षता और योग्यता के अनुरूप वेतन पाने से भी वंचित हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

हर पात्र महिला को समूह से जोड़ने के लिए चलेगा अभियान 

लखनऊ । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'परिवार संतृप्तिकरण अभियान' शुरू किया है। 5 से 20 अगस्त तक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर पात्र महिला को समूह से जोड़ने के लिए चलेगा अभियान 

लोहिया संस्थान: हड्डियों व जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूकता

— लोहिया संस्थान में मनाया गया विश्व बोन एंड जॉइंट सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
लोहिया संस्थान: हड्डियों व जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूकता

एलपीसी में CISCE बालिका कबड्डी टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन

लखनऊ। पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम शाखा में 5 अगस्त 2026 को सी.आई.एस.सी.ई. (यूपी) रीजनल कबड्डी टूर्नामेंट 2026 (गर्ल्स) के समापन...
उत्तर प्रदेश 
एलपीसी में CISCE बालिका कबड्डी टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन

अपार आईडी में शैक्षिक प्रपत्र सुरक्षित और वेरीफाइड

लखनऊ।  विधान परिषद में बुधवार को बेसिक शिक्षा मंत्री  संदीप सिंह ने कहा कि छात्रों के हित में 'अपार आईडी'...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अपार आईडी में शैक्षिक प्रपत्र सुरक्षित और वेरीफाइड

एक्सक्लूसिव स्तनपान के लिए दो बच्चों में तीन साल का अंतर जरूरी:डॉ अंजू

लखनऊ। एक्सक्लूसिव स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए सभी 120 सिक न्यू बार्न केयर यूनिट ,एसएनसीयू पर इस साल के...