कलकत्ता हाईकोर्ट में 8 नए न्यायाधीश की नियुक्ति, जल्द संभालेंगे कार्यभार

जानकारी के अनुसार, अगले मंगलवार को लेंगे शपथ ग्रहण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • दो दशकों से अधिक समय के बाद बड़ी संख्या में नियुक्त 

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक साथ आठ नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी मिल गई है। पिछले दो दशकों से अधिक समय में यह पहला अवसर है, जब उच्च न्यायालय में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में न्यायाधीश नियुक्त किए जा रहे हैं। संभावना है कि सभी नए न्यायाधीश अगले मंगलवार को शपथ ग्रहण करेंगे।

जानकारी के अनुसार, 12 मई को उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश पद के लिए नौ अधिवक्ताओं के नाम केंद्र सरकार को भेजे थे। इनमें से आठ नामों पर राष्ट्रपति भवन ने नियुक्ति की स्वीकृति दे दी है। इससे उच्च न्यायालय में लंबे समय से चले आ रहे न्यायाधीशों के रिक्त पदों की संख्या कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है।

ईसीएल की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; 20 मकान ध्वस्त ये खबर भी पढ़े : ईसीएल की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; 20 मकान ध्वस्त

नियुक्ति पाने वाले नए न्यायाधीशों में आर्यक दत्त, अतरूप बंद्योपाध्याय, संदीप डे, पार्थसारथी राय, सुदीप देव, अनुज सिंह, अर्जुन राय मुखोपाध्याय और निषाद मेदेरा शामिल हैं। इन आठ न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 49 हो जाएगी। हालांकि स्वीकृत पदों की संख्या 72 है, इसलिए अभी भी कई पद रिक्त रहेंगे।

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की शीघ्र नियुक्ति आवश्यक है, क्योंकि जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच अब नियमित रूप से संचालित हो रही है, जहां प्रत्येक 15 दिन के लिए चार न्यायाधीशों की तैनाती करनी पड़ती है। इसके अलावा पोर्ट ब्लेयर सर्किट बेंच के लिए भी समय-समय पर न्यायाधीशों को भेजना पड़ता है। ऐसे में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने से अदालत के कार्यों के संचालन और लंबित मामलों के निस्तारण में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जूनियर एशिया कप के भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी चानू

टूर्नामेंट 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन में खेला जाएगा नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को एएचएफ जूनियर...
राष्ट्रीय 
जूनियर एशिया कप के भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी चानू

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी 

घुमंतू विकास बोर्ड की घोषणा पर हर्षित विमुक्त एवं घुमंतू समाज ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन-घुमंतू विकास बोर्ड में सभी...