गाजियाबाद में बढ़े हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

तेज बारिश में भी डटे रहे सैकड़ों व्यापारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नगर आयुक्त और मेयर को धरना स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े व्यापारी, अपर नगर आयुक्त अनुरुद्ध सिंह, कर अधीक्षक आर.पी. सिंह, जोनल अधिकारी सुशील प्रताप सिंह व चंद्रकांता पहुंचे, वार्ता बेनतीजा, धरना कल भी रहेगा जारी

गाजियाबाद। बढ़े हुए हाउस टैक्स के विरोध में गुरुवार को नवयुग मार्केट में संयुक्त व्यापार मंडल, आरडब्ल्यूए गाजियाबाद फेडरेशन एवं विभिन्न व्यापारी संगठनों के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरने का पहला दिन आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले धरने में तेज बारिश के बावजूद सैकड़ों व्यापारी, विभिन्न बाजारों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं आरडब्ल्यूए पदाधिकारी डटे रहे और नगर निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

व्यापारियों की प्रमुख मांग थी कि नगर आयुक्त एवं महापौर (मेयर) स्वयं धरना स्थल पर पहुंचकर बढ़े हुए हाउस टैक्स के मुद्दे पर वार्ता करें। इस बीच नगर निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त अनुरुद्ध सिंह, कर अधीक्षक आर.पी. सिंह, जोनल अधिकारी (सिटी जोन) सुशील प्रताप सिंह तथा जोनल अधिकारी (कवि नगर जोन) चंद्रकांता धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों और व्यापारियों के बीच वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद व्यापारियों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

 नोएडा में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल लूटा ये खबर भी पढ़े :  नोएडा में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल लूटा

धरने में RWA फेडरेशन की ओर से वसुंधरा जोन प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष के.एल. मल्होत्रा एवं उनकी टीम शामिल हुई। वहीं सरल पार्टी के अध्यक्ष अमित गुप्ता तथा विश्व बंधु गुप्ता अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और घोषणा की कि वे बढ़े हुए हाउस टैक्स के विरोध में आरडब्ल्यूए फेडरेशन के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं तथा आंदोलन को पूरा समर्थन देते हें।
आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयरमैन आर.के. गर्ग ने बताया कि गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में 625 फ्लैट हैं। वर्ष 2024 तक यहां का हाउस टैक्स लगभग 2,500 आता था, जिसे अब बढ़ाकर 10,000 से 12,000 तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम पुराने कर निर्धारण को आधार बनाकर ही न्यायसंगत हाउस टैक्स तय करे। यदि जनता की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन और अधिक व्यापक किया जाएगा।

6aug6123

धरने में प्रमुख रूप से आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयरमैन आर.के. गर्ग,आयोजक राज किशोर गुप्ता, गौरव गर्ग,मुनीन्द्र आर्या, राजू छाबड़ा, हरि मेहता, अभिषेक गर्ग, सतीश शर्मा, बाल किशन गुप्ता, अशोक भारतीय , देवेंद्र हितकारी , सुभाष छाबड़ा, सुनील चाचा,संतोष कुमार शर्मा, अंकित गुप्ता, संजीव गर्ग , रजनीश बंसल, संदीप बंसल करमवीर नागर, गौरव बंसल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

धरना-प्रदर्शन के दौरान सिटी कोतवाली प्रभारी सचिन कुमार अपनी पूरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी।धरने के समापन पर व्यापारियों ने घोषणा की कि यह अनिश्चितकालीन आंदोलन है और कल भी सुबह 11 बजे से नवयुग मार्केट में धरना जारी रहेगा। व्यापारियों ने कहा कि जब तक बढ़े हुए हाउस टैक्स को वापस लेने अथवा उसमें जनहित के अनुरूप संशोधन का निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त पेट्रोल पंप स्थापित करने की मांग

नई दिल्ली/गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त संख्या में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त पेट्रोल पंप स्थापित करने की मांग

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद रवि किशन की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/गोरखपुर।*आज संसद भवन स्थित कार्यालय में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद रवि किशन की शिष्टाचार भेंट

हत्या का प्रयास करने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
हत्या का प्रयास करने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एमपी देश का अग्रणी राज्य: मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश वर्ष 2030 तक देश के 500 गीगा...
मध्य प्रदेश 
नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एमपी देश का अग्रणी राज्य: मोहन यादव

संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित

संत कबीर नगर। उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने जनपद के किसान भाइयों को सूचनार्थ अवगत कराया...