पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त पेट्रोल पंप स्थापित करने की मांग

सांसद रवि किशन ने लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया मुद्दा

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

नई दिल्ली/गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोल पंप स्थापित किए जाने का महत्वपूर्ण विषय उठाते हुए केंद्र सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।

सांसद रवि किशन ने कहा कि लखनऊ से गाजीपुर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश को प्रदेश की राजधानी से जोड़ने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेसवे राज्य का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग है। इस एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में निजी, व्यावसायिक तथा मालवाहक वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद पूरे मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोल पंप एवं ईंधन सुविधाओं का अभाव वाहन चालकों और यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है।

बिजली के पोल पर चढ़ी बेल बनी खतरा, रावण के पुतले जैसा दिखा पोल ये खबर भी पढ़े : बिजली के पोल पर चढ़ी बेल बनी खतरा, रावण के पुतले जैसा दिखा पोल

उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर लंबी दूरी तक ईंधन उपलब्ध न होने के कारण वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से रात्रिकालीन यात्रा और आपातकालीन परिस्थितियों में यह स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है। बेहतर ईंधन अवसंरचना सड़क सुरक्षा, सुगम यातायात तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक है।

सांसद रवि किशन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यातायात की आवश्यकता एवं दूरी को ध्यान में रखते हुए उचित अंतराल पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोल पंप स्थापित एवं संचालित कराने के लिए संबंधित तेल विपणन कंपनियों के साथ आवश्यक समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई की जाए। इससे इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे पर आवागमन करने वाले लाखों वाहन चालकों एवं यात्रियों को निर्बाध, सुरक्षित एवं सुलभ ईंधन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

अरुणाचल में 4 घंटे में पांच बार डोली धरती, भूकंप के लगे झटके

लोगों में दहशत, फिलहाल नुकसान की सूचना नहीं इटानगर। अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार सुबह लगभग 3.40 बजे से 7.17 के...
राष्ट्रीय 
अरुणाचल में 4 घंटे में पांच बार डोली धरती, भूकंप के लगे झटके

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम रोकने पर कांग्रेस का सरकार पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली। प्रयागराज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति निरस्त होने...
राष्ट्रीय 
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम रोकने पर कांग्रेस का सरकार पर गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन में सोनू निगम को प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी

गोरखपुर : ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन (रजि.) ने गोरखपुर निवासी सोमू निगम को संगठन का प्रदेश सह प्रभारी (उत्तर प्रदेश)...
उत्तर प्रदेश 
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन में सोनू निगम को प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी