फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल व्यवसाय से जुडे करदाताओं की बैठक सम्पन्न
जीएसटीआर संबंधी समस्याओं पर करदाताओं के साथ हुई विस्तृत चर्चा
अरुण अग्रवाल
बहराइच। राज्य कर विभाग खण्ड-2, बहराइच द्वारा बुधवार को औषधि, फार्मास्यूटिकल, मेडिकल उपकरण एवं संबंधित उत्पादों के व्यापार से जुडे करदाताओं के साथ जीएसटी अनुपालन एवं जागरूकता संबंधी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में करदाताओं को जी.एस.टी.आर.-1 व 3बी समय से दाखिल करने, जी.एस.टी.आर.-2बी से आई.टी.सी. का मिलान, पात्र आई.टी.सी. का ही दावा करने तथा बुक ऑफ एकाउण्ट्स एवं जी.एस.टी. रिटर्न दाखिसल करने में आ रही तकनीकी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। फार्मास्यूटिकल व्यवसाय की विशेष प्रकृति को देखते हुए एक्सपायर मेडिसिन, सेल्स रिटर्न, क्रेडिट/डेबिट नोट्स, फ्री सैम्पल, बैच एक्सपायरी वाईस स्टाक, सही एच.एस.एन. एवं कर की दर, बी2बी/बी2सी आपूर्ति तथा ई-इनवायस, ई-पे बिल से सम्बन्धित अनुपालन बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त, राज्य कर खण्ड-2 अहमद यासिर द्वारा बताया गया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढावा देना तथा व्यापारियों की व्यवहारिक समस्याओं का समाधान करना है। राज्य कर विभाग द्वारा सभी करदाताओं से समय से रिटर्न दाखिल करने एवं सही जी.एस.टी. अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा करता है।
इस अवसर पर बहराइच केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल व महासचिव मनोज बंसल, गाजी मेडिकल हॉल से सै. ताजुल हुदा, शौर्य मेडिकल्स से संजय अग्रवाल, नरसिंह फार्मा एवं सर्जिकल से अंकित बंसल, नीतिश फार्मा से राजेन्द्र पटवारी, रितेश फार्मास्यूटिकल्स से रितेश अग्रवाल एवं अन्य व्यापारी, सहायक आयुक्त राज्य कर, खण्ड-2 संदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक आशुतोष सिंह व अमरीश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
