व्यापारियों पर उत्पीड़न नहीं बर्दाश्त करेगा आदर्श व्यापार मंडल : संजय गुप्ता

व्यापारियों को बनना होगा स्मार्ट एवं आधुनिक : संजय गुप्ता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • "क्षेत्रीय व्यापारी जागरूकता सम्मेलन " में व्यापारियों ने उठाई अपनी समस्याएं
  • दवा व्यापारियों ने उठाया जटिल कानून और ऑनलाइन बिक्री पर निगरानी का मुद्दा
  • ज्वेलरी व्यापारियों ने पुलिस उत्पीड़न का विषय उठाया

लखनऊ। 6 अगस्त, बृहस्पतिवार "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, बालागंज इकाई "के तत्वाधान में जल निगम रोड, बालागंज में स्थित सूरज पैलेस बैंक्विट हॉल में "क्षेत्रीय व्यापारी जागरूकता सम्मेलन "आयोजित हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे तथा सम्मेलन को संबोधित किया तथा सम्मेलन की अध्यक्षता बालागंज इकाई के चेयरमैन संजय जैन द्वारा की गई तथा कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष बालागंज इकाई के अध्यक्ष राहुल गुप्ता रहे इस अवसर पर बालागंज बाजार के व्यापारी भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में शामिल हुए।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 14.55.27

उतरौला में प्रसाधन की कमी से महिलाएं परेशान, जिम्मेदारों पर उठे सवाल ये खबर भी पढ़े : उतरौला में प्रसाधन की कमी से महिलाएं परेशान, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

सम्मेलन में दवा व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को मुखरता से उठाया दवा व्यापारी एवं बालागंज आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री ज्ञान द्विवेदी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार ने दवा व्यापारियों की समस्याओं को उठाते हुए कहा रिटेल मेडिकल स्टोर पर बिना फार्मासिस्ट के दवा बिक्री नहीं की जा सकती किंतु ऑनलाइन पर इसका कोई नियम नहीं लागू है ऑनलाइन कंपनियां 30 से 40% तक का डिस्काउंट दे रही हैं जबकि होलसेल में  भी इतना मार्जिन ही नहीं है ऐसे में सरकार को यह चिंता करनी चाहिए कि यह दवा कंपनियां क्या नकली दवाई बेच रही हैं तथा ग्राहकों के हितों के को नुकसान पहुंचा रही हैं।

तथा ऐसी तमाम दवाए जो बिना डॉक्टर की  पर्चे के नहीं बेची जा सकती वह दवाई भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है दवा व्यापारियों ने सम्मेलन में सरकार से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर व्यापार करने वाली दवा कंपनियों पर निगरानी रखने एवं अंकुश लगवाने की मांग की तथा समान प्रतिस्पर्धा के अवसर दिए जाने  की आवश्यकता दिए जाने का मुद्दा उठाया सम्मेलन में उपस्थित व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने स्वयं ऑनलाइन खरीदारी न करने का संकल्प दिलाया।
 
सम्मेलन में सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस द्वारा चोर के कहने पर सर्राफा व्यापारियों का उत्पीड़न का मुद्दा उठाया बालागंज क्षेत्र के सर्राफा व्यापारी एवं संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र रस्तोगी एवं उपाध्यक्ष दिनेश रस्तोगी ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के सामने ज्वेलर्स की समस्या को रखा सर्राफा व्यापारियों ने कहा ज्वेलरी  व्यापारियों को ज्वेलरी खरीद बिक्री का हीं व्यापार है ज्वेलर्स ग्राहकों की आईडी लेकर ही परचेसिंग करते हैं उसके बावजूद  पुलिस ज्वेलरी व्यापारियों की नहीं सुनती है एवं उनका उत्पीड़न करती है।

अमेजॉन प्लेटफार्म पर व्यापार करने वाले व्यापारियों ने अमेजॉन प्लेटफार्म पर व्यापार करने में आ रही समस्याओं के बारे में बताया व्यापारियो ने सम्मेलन में कहा अमेजॉन की एक हफ्ते की रिटर्न पॉलिसी है किंतु वापसी में अनेक बार उनके द्वारा भेजे गए उत्पाद के स्थान पर दूसरे उत्पाद होते हैं तथा कंपनी बाद में सुनती नहीं है जिससे व्यापारियों का आर्थिक नुकसान हो जाता है।

"क्षेत्रीय व्यापारी जागरूकता सम्मेलन" को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी व्यापारियों को जागरूक करते  हुए कहा व्यापारी अपने ग्राहकों का डाटा बैंक तैयार करें, व्हाट्सएप ,फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर आन लाइन बेचे व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान युग डाटा का युग है अपने ग्राहकों का डाटा बैंक तैयार करें
 उन्होंने संगठन से अपनी बाजार में सामूहिक छूट की योजनाएं चलाएं जाने के लिए प्रेरित  किया उन्होंने कहा व्यापारियों को उत्पीड़न किसी  भी स्तर  पर बर्दाश्त  नही किया जाएगा तथा आदर्श व्यापार मंडल प्रत्येक व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा।

बालागंज आदर्श व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय जैन एवं अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने सम्मेलन में स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के अवसर पर पूरी बाजार में 5% से 15%तक की छूट की योजना चलाने जाने की घोषणा की "क्षेत्रीय व्यापारी जागरूकता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, बालागंज इकाई के चेयरमैन संजय जैन, बालागंज इकाई के अध्यक्ष राहुल गुप्ता, उपाध्यक्ष सरवन कुमार कोषाध्यक्ष मोनू यादव ,वरिष्ठ महामंत्री नवनीत दीक्षित ,महामंत्री ज्ञान द्विवेदी, उपाध्यक्ष श्रीमती सूरजमुखी साहू, उपाध्यक्ष श्याम किशोर मोर्य, उपाध्यक्ष महेंद्र रस्तोगी ,उपाध्यक्ष दिनेश रस्तोगी, उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य ,उपाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा, संरक्षक हनुमान प्रसाद यादव सहित बालागंज क्षेत्र के व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बिजली कर्मियों का वेतन रोकने पर संघर्ष समिति का कड़ा विरोध

   बिजली कर्मियों में भारी आक्रोश लखनऊ l विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने कहा है...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों का वेतन रोकने पर संघर्ष समिति का कड़ा विरोध

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ

लखनऊ। राजधानी में एक शताब्दी से अधिक समय से स्थापित श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से गुरूवार...
उत्तर प्रदेश 
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ

ऑर्थोपेडिक सोसायटी ने निकाली साइक्लोथॉन

— 50 ऑर्थोपेडिक सर्जनों व सदस्यों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
उत्तर प्रदेश 
ऑर्थोपेडिक सोसायटी ने निकाली साइक्लोथॉन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

लखनऊ। गुरुवार नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद 31 जुलाई 2026...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई 

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल शिक्षण संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई 

उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मियों का वेतन रोकने पर संघर्ष समिति का कड़ा विरोध

   बिजली कर्मियों में भारी आक्रोश लखनऊ l विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने कहा है...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों का वेतन रोकने पर संघर्ष समिति का कड़ा विरोध

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ

लखनऊ। राजधानी में एक शताब्दी से अधिक समय से स्थापित श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से गुरूवार...
उत्तर प्रदेश 
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ

ऑर्थोपेडिक सोसायटी ने निकाली साइक्लोथॉन

— 50 ऑर्थोपेडिक सर्जनों व सदस्यों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
उत्तर प्रदेश 
ऑर्थोपेडिक सोसायटी ने निकाली साइक्लोथॉन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

लखनऊ। गुरुवार नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद 31 जुलाई 2026...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित