प्रेमी युगल ने अलग अलग स्थानों पर फांसी लगा कर दी जान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवक और 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटके मिले। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।

बताया गया है कि युवक का शव घर से करीब 500 मीटर दूर काली नदी के किनारे एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। परिजन उसे घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। युवक डीजे संचालक के रूप में काम करता था। वहीं, गुरुवार को युवती ने घर के भीतर ही फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विधानसभा: हंगामें की भेंट चढ़ा मानसून सत्र  ये खबर भी पढ़े : विधानसभा: हंगामें की भेंट चढ़ा मानसून सत्र 

युवती भोगांव में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही थी और परिवार में सबसे छोटी संतान थी। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने और पूर्व में कोर्ट मैरिज किए जाने की चर्चा भी है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ग्राम प्रधान के माध्यम से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची, लेकिन तब तक दोनों का अंतिम संस्कार हो चुका था। थाना प्रभारी अमोद कुमार सिंह ने बताया कि बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार करना उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है तो मामले की गहन जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

 तीन नए निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी 

उच्च शिक्षा मंत्री ने गाजियाबाद, कानपुर व फतेहपुर के प्रस्तावित विश्वविद्यालयों को सौंपा प्राधिकार पत्र'लखनऊ । उच्च शिक्षा मंत्री...
 तीन नए निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी 

जेई की लापरवाही से रुका सड़क निर्माण पाइपलाइन न बिछने से जुगपुरा के लोग परेशान

एडीएम नमामि गंगे के निर्देश के बाद भी नहीं हुआ मौका मुआयना ललितपुर। नगर के वार्ड संख्या 8 स्थित...
उत्तर प्रदेश 
जेई की लापरवाही से रुका सड़क निर्माण  पाइपलाइन न बिछने से जुगपुरा के लोग परेशान

कांवड़ियों को नशेड़ी और आतंकवादी कहने पर भड़के विधायक

हजरतगंज में थाने में मुदकमा दर्ज कराने के लिए दी तहरीर लखनऊ। गुरुवार गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों को नशेड़ी और आतंकवादी कहने पर भड़के विधायक

लखनऊ व्यापार मण्डल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

   लखनऊ। लखनऊ व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने गुरवार को जिलाधिकारी विशाख जी के साथ बैठक कर उन्हें व्यापार जगत से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 