20 वर्ष से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र के नवीनीकरण की मांग

नवीनीकरण न होने पर अस्पताल संचालक ने डीएम से लगाई गुहार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उतरौला (बलरामपुर)। जनसेवा अस्पताल के संचालक डॉ. धीरेन्द्र कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने अल्ट्रासाउंड केंद्र के नवीनीकरण एवं लाइसेंस बहाली की मांग की है। उनका कहना है कि वह वर्ष 2006 से जनसेवा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा संचालित कर रहे हैं तथा समय-समय पर लाइसेंस का नवीनीकरण कराते रहे हैं। 

नवीनीकरण के लिए आवेदन करने के बावजूद इस बार उनका लाइसेंस नवीनीकृत नहीं किया गया। कहा कि उन्हें यह बताते हुए नवीनीकरण से वंचित रखा गया कि एमबीबीएस चिकित्सकों के लिए छह माह का प्रशिक्षण अनिवार्य है। जबकि 7 फरवरी 2020 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश में 15 वर्ष या उससे अधिक समय से अल्ट्रासाउंड कार्य कर रहे चिकित्सकों के विरुद्ध केवल प्रस्तावित परीक्षा में शामिल न होने के आधार पर कार्रवाई न करने की स्पष्ट व्यवस्था दी गई है। 

हमीरपुर के ग्राम प्रधानों सहित कई लोगों ने थामा रालोद दामन ये खबर भी पढ़े : हमीरपुर के ग्राम प्रधानों सहित कई लोगों ने थामा रालोद दामन

बताया कि उक्त आदेश के अनुपालन में 8 अगस्त 2025 को राज्य समुचित प्राधिकरण, पीसीपीएनडीटी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। साथ ही 21 अगस्त 2025 को पारित न्यायिक आदेश में भी एमबीबीएस एवं स्नातकोत्तर डिग्रीधारी चिकित्सकों को प्रस्तावित परीक्षा के लिए बाध्य न किए जाने तथा उनके कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न करने के निर्देश दिए गए हैं। 

ऐसे में सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय तथा राज्य समुचित प्राधिकरण द्वारा जारी आदेशों के आधार पर उनके अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस बहाल करते हुए नवीनीकरण किया जाना न्याय संगत होगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ

लखनऊ। राजधानी में एक शताब्दी से अधिक समय से स्थापित श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से गुरूवार...
उत्तर प्रदेश 
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ

ऑर्थोपेडिक सोसायटी ने निकाली साइक्लोथॉन

— 50 ऑर्थोपेडिक सर्जनों व सदस्यों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
उत्तर प्रदेश 
ऑर्थोपेडिक सोसायटी ने निकाली साइक्लोथॉन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

लखनऊ। गुरुवार नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद 31 जुलाई 2026...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई 

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल शिक्षण संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई 

असम के बाढ़ पीड़तों को पुनर्वासित करेंगे डिप्लोमा इंजीनियर्स  

लखनऊ। असम राज्य में आई भीषण बाढ़ की तबाही से उजड़ चुके एक हजार परिवार को पुनर्वासित करने की जिम्मेदारी...