एतिहासिक होगा काकोरी ट्रेन एक्शन समारोह 

मख्य विकास अधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। आजादी की जंग में चर्चित काकोरी ट्रेन एक् शन कांड की यादे 9 अगस्त को पुन: ताजा की जायेगी। पूर्व की भांति इस साल भी काकोरी स्मृति स्थल पर भव्य आयोजन किया जायेगा। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं एवं अधिकारी शामिल होंगे। इस अवसर पर क्रांति वीरों को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के साथ उनकी याद में पौधरोपण एवं इस अहम घटना की यादों का ताजा करने के लिए प्रदर्शनी भी लगायी जा रही है। इस आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण  कर ली गयी है। यह कहना है लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल कुमार शर्मा का । 
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस बार काकोरी ट्रेन एक् शन की 101 वी वर्षगांठ है। इसे लेकर काकोरी स्मृति स्थल पर बने शहीद मंदिर का जिर्णोद्धार कराया गया है। क्रांतिवीरों की नाम की पट्टिकाएं बदल दी गयी है। आयोजन स्थल के आस पास विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस एतिहासिक घटना को लेकर इस बार भी प्रदर्शनी लगायी जा रही है जिसका  उसका दायरा बढ़ा दिया गया है। इस प्रदर्शनी में महज 4600 रुपये लूटने पर अंग्रेजी हुकूमत ने 10 लाख रुपए खर्च कर दस साल मुकदमा चलाया और तीन वीरों को फांसी का ब्यौरा दर्शाया गया है। तिरंगा बिक्री के भी स्टाल लगाये जायेंगे। आज मै काकोरी गया था सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। 
पंचायतों में जारी विशेष सफाई अभियान 
सीडीओ ने बताया कि जनपद में 491 ग्राम पंचायतें हैं जिनमें विशेष सफाई अभियान जारी है। अमृत सरोवरों को भी साफ सुथरा किया जा रहा है, क्योंकि यहां स्वतंत्रता दिवस पर आयोजन किया जायेगा। हर पंचायत में एक एक सफार्ई कर्मी तैनात है, जहां आवश्यकता होती है वहां पर लेबर लगाया जाता है। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान में  पंचायतोें के लिए दो करोड़ तिरंगा स्वयं सहायता समूह द्वारा लिये जायेंगे। इसे प्रधानों एवं पंचायत सचिव के माध्यम से हर घर पर लगाया जायेगा। 
बरसात में स्वच्छ पानी की आपूर्ति पर फोकस 
यूं तो सभी सरकारी योजनाओं पर जोर दिया जा रहा है। किंतु बारिश के दिनों वायरस संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना को देख शुद्ध पेयजल की आूपर्ति पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। इसे लेकर नियमित पानी की जांच करायी जा रही है। जलभराव को भी खत्म करने की कोशिश जारी है। जनपद के बिजनौर एवं लोनी पुरवा में दो एसटीपी निर्माणाधीन है। 
अतिक्रमण मुक्त होगी सरकारी जमीनें 
उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में सरकारी जमीन की पैमाइश करायी जा रही है। चिन्हाकंन के बाद अभियान चलाकर उन्हें कब्जामुक्त किया जायेगा। रायबरेली में बड़े पैमारे पर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के अनुभव का यहां भी प्रयोग किया जायेगा। शासन के निर्देश पर टीम भावना के तहत सभी कार्यो को समय से पूरा करने का भरसक प्रयासक जारी है। गांवों के विकास कार्यों को गुणवक्ता के साथ समय से पूर्ण कराया जा रहा है। शिथिलता एवं लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर एक् शन तथा बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जायेगा। 
 
संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ

लखनऊ। राजधानी में एक शताब्दी से अधिक समय से स्थापित श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से गुरूवार...
उत्तर प्रदेश 
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ

ऑर्थोपेडिक सोसायटी ने निकाली साइक्लोथॉन

— 50 ऑर्थोपेडिक सर्जनों व सदस्यों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
उत्तर प्रदेश 
ऑर्थोपेडिक सोसायटी ने निकाली साइक्लोथॉन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

लखनऊ। गुरुवार नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद 31 जुलाई 2026...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई 

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल शिक्षण संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई 

असम के बाढ़ पीड़तों को पुनर्वासित करेंगे डिप्लोमा इंजीनियर्स  

लखनऊ। असम राज्य में आई भीषण बाढ़ की तबाही से उजड़ चुके एक हजार परिवार को पुनर्वासित करने की जिम्मेदारी...