लखनऊ व्यापार मण्डल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने गुरवार को जिलाधिकारी विशाख जी के साथ बैठक कर उन्हें व्यापार जगत से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। इनके समाधान हेतु जिलाधिकारी एवं वाणिज्य बंधु अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में मंडी समिति द्वारा लागू की गई जियो टैगिंग व्यवस्था को जटिल एवं अव्यावहारिक बताते हुए इसे सरल बनाने तथा व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ समाप्त करने की मांग की गई।
व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि सरार्फा बाजार की जर्जर भूमिगत विद्युत केबलों का तत्काल प्रतिस्थापन, पुराने एवं जर्जर बिजली के खम्भों को बदलना, व्यापारिक क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग की गई। साथ ही शहर से अतिक्रमण हटाने, झाऊलाल पुल पर सुलभ शौचालय निर्माण, व्यापारियों के वाहनों के विरुद्ध भेदभावपूर्ण कार्रवाई रोकने, बाजारों में पेयजल, पार्किंग एवं सफाई , ट्रेड लाइसेंस के नाम पर उत्पीड़न रोकने, साप्ताहिक बाजारों का स्थानांतरण की भी मांग की गई।
उन्होंने बताया कि एल.डी.ए. से इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की लीजहोल्ड भूमि को फ्रीहोल्ड करने की नीति लागू करने तथा आवास विकास परिषद द्वारा भेजे जा रहे नोटिसों एवं अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई। व्यापार मण्डल ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि व्यापार एवं आमजन के हित में इन सभी समस्याओं का गंभीरता से लेकर आवश्यक निर्देश जारी करें जिससे व्यापार सुचारु रूप से संचालित हो सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
