कांवड़ यात्रा-2026: एनएचएआई की व्यापक तैयारियां पूरी
सुरक्षा के लिए बैरियर व हाईमास्ट लाइटों की व्यवस्था
रामनाथ सिंह
बिजनौर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग अभिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-74 (हरिद्वार-नगीना खंड) सहित प्रमुख मार्गों पर व्यापक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशों के क्रम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान लागू यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण सहयोग करें, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
ये खबर भी पढ़े : हर घर तक पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, 10 से 15 अगस्त तक जनपद में निकलेगी तिरंगा यात्रा : धर्मराज मौर्यपरियोजना निदेशक एनएचएआई संकेश शर्मा ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर आरसीसी क्रैश बैरियर लगाकर मीडियन कट बंद करा दिए गए हैं। इससे अनावश्यक और असुरक्षित क्रॉसिंग पर रोक लगेगी तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका में कमी आएगी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर विभिन्न स्थानों पर वॉटर-फिल बैरियर स्थापित कर आवश्यकता के अनुसार यातायात डायवर्जन की व्यवस्था भी की गई है। इन व्यवस्थाओं से कांवड़ यात्रियों और अन्य वाहन चालकों के लिए यातायात का संचालन सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है।
रात्रिकालीन आवागमन को ध्यान में रखते हुए राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइटों के माध्यम से पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इससे रात के समय भी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
