मिशन शक्ति 5.0: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

डीएम, सीडीओ और एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए गरिमामय समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने चयनित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा उनकी उपलब्धियां अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-04 at 21.16.34

इस अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। साथ ही उन्हें समाज के विकास में निरंतर सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना तथा उन्हें समाज में समान अवसर उपलब्ध कराकर सशक्त बनाना है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हृदय उपचार में नई क्रांति, भारत ने रचा इतिहास - महेन्द्र तिवारी

भारत ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसने न केवल देश का गौरव बढ़ाया...
विचार मित्र 
हृदय उपचार में नई क्रांति, भारत ने रचा इतिहास - महेन्द्र तिवारी

धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा घमासान

धूत ट्रांसमिशन के आईपीओ की 10 अगस्त को होगी धमाकेदार एंट्री मुंबई (अनिल बेदाग)। ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स क्षेत्र की कंपनी धूत...
कारोबार  महाराष्ट्र 
धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा घमासान

उत्तर प्रदेश

सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

मोहनलालगंज, लखनऊ। शासन ने जमीन की खरीद-फरोख्त में खरीददारों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते...
उत्तर प्रदेश 
सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

बुजुर्ग मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू व पोते पर गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर...
उत्तर प्रदेश 
रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा

उन्नाव। करीब 26 वर्ष पहले विक्रय की जा चुकी भूमि की कथित तौर पर दोबारा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा