बॉम्बे हाईकोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत, जनिये किस मामले में

सोशल मीडिया से इथेनॉल से जुड़े फर्जी पोस्ट हटाने का आदेश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुंबई । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अपमानजनक कंटेंट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। नितिन गडकरी की तरफ से दायर याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड की गई पोस्ट को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। 

जस्टिस आरिफ डॉक्टर की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि गडकरी के खिलाफ साझा की जा रही कथित मानहानिकारक और अपमानजनक सामग्री को तुरंत हटाया जाए। यह आदेश उस याचिका पर दिया गया, जिसमें गडकरी ने दावा किया था कि डीपफेक और फर्जी सामग्री के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

मुंबई की सातों झीलों में भरा 90% पानी, जल संकट की चिंता खत्म ये खबर भी पढ़े : मुंबई की सातों झीलों में भरा 90% पानी, जल संकट की चिंता खत्म

इस मामले में नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। नितिन गडकरी ने मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'मेटा'और 'एक्स' को प्रतिवादी बनाया था। उन्होंने याचिका में कहा था कि सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और वीडियो में दावा किया गया है कि गडकरी और उनके परिवार के सदस्यों को केंद्र सरकार की एथेनॉल पॉलिसी से आर्थिक लाभ मिला। उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद और झूठ बतया था। उन्होंने कहा कि ये आरोप जनता को गुमराह करने और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए गढ़े गए।

भ्रामक कंटेंट को हटाना का निर्देश

कोर्ट ने अपने अंतरिम ऑर्डर में कहा, ऐसी ही एक ट्रांसक्रिप्ट इंस्टाग्राम रील पर दिखती है और भी कंटेंट हैं। जिस मटीरियल को प्लेनटिफ हटाना चाहता है, मैं बस इतना कह सकता हूं कि वह बिल्कुल घटिया और गाली-गलौज वाला है। ऐसे मटीरियल की पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कोई जगह नहीं होनी चाहिए, जो युवाओं समेत सभी के लिए उपलब्ध है। एप्लीकेंट ने अंतरिम राहत के लिए केस किया है। मेटा और गूगल पेश हुए हैं और वे एग्ज़िबिट C में दिए गए मटीरियल को हटाने के लिए सहमत हो गए हैं। उनका बयान स्वीकार किया जाता है। इसलिए, उसने निर्देश दिया कि ऐसे कंटेंट को हटा दिया जाए।हालांकि, हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया कि यह निर्देश सद्भावनापूर्ण (बोना फाइड) और तथ्य आधारित निष्पक्ष आलोचना पर लागू नहीं होगा। यानी सरकार की नीतियों या गडकरी के कामकाज पर वैध और जिम्मेदार आलोचना जारी रह सकती है, लेकिन फर्जी, भ्रामक, डीपफेक या मानहानिकारक सामग्री को संरक्षण नहीं मिलेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न।

   जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज जिलाधिकारी कार्यालय में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने...
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न।

मुआवजे के विवाद में उलझी सड़क, विकास की राह में बाधा: अंकित कुमारी

सीतामढ़ी, बिहार।    गांव तक सड़क पहुंचना केवल विकास की एक परियोजना नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षित आवागमन अंकित...
विचार मित्र 
मुआवजे के विवाद में उलझी सड़क, विकास की राह में बाधा: अंकित कुमारी

हृदय उपचार में नई क्रांति, भारत ने रचा इतिहास - महेन्द्र तिवारी

भारत ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसने न केवल देश का गौरव बढ़ाया...
विचार मित्र 
हृदय उपचार में नई क्रांति, भारत ने रचा इतिहास - महेन्द्र तिवारी

उत्तर प्रदेश

सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

मोहनलालगंज, लखनऊ। शासन ने जमीन की खरीद-फरोख्त में खरीददारों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते...
उत्तर प्रदेश 
सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

बुजुर्ग मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू व पोते पर गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर...
उत्तर प्रदेश 
रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा

उन्नाव। करीब 26 वर्ष पहले विक्रय की जा चुकी भूमि की कथित तौर पर दोबारा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा