सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध
सदर उपनिबंधक कार्यालय में अब हो सकेगी मोहनलालगंज की जमीनों की रजिस्ट्री, बार एसोसिएशन ने जताया कड़ा विरोध
मोहनलालगंज, लखनऊ। शासन ने जमीन की खरीद-फरोख्त में खरीददारों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र की भूमि से संबंधित दस्तावेजों का पंजीकरण अब जनपद लखनऊ के सदर के पांचो सब रजिस्ट्रार कार्यालयो में कराने की अनुमति दे दी है। पहले मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र की भूमि की रजिस्ट्री केवल मोहनलालगंज उपनिबंधक कार्यालय में ही कराई जाती थी, लेकिन नए शासनादेश के बाद अब खरीदार अपनी सुविधा के अनुसार लखनऊ के सदर में स्थित प्रथम,द्वितीय,तृतीय,चतुर्थ,पंचम उपनिबंधक कार्यालयो में दस्तावेज पंजीकृत करा सकेंगे।
शासन के इस निर्णय की जानकारी मिलते ही मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला और महामंत्री रामलखन ने कहा कि यह निर्णय स्थानीय अधिवक्ताओं की रोजी-रोटी पर सीधा असर डालेगा। उनका कहना है कि यदि रजिस्ट्री का कार्य अन्य लखन ऊ रजिस्टार से सम्बंधित सदर के उपनिबंधक कार्यालयो में होने लगा तो मोहनलालगंज के अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों तथा इससे जुड़े अन्य लोगों के कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
ये खबर भी पढ़े : वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, राजमिस्त्री की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौतपदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि यह शासनादेश मोहनलालगंज उपनिबंधक कार्यालय के अधिकार क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है, जिसका बार एसोसिएशन पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही अधिवक्ताओं की आपात बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर शासनादेश वापस लेने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन सहित अन्य लोकतांत्रिक कदम भी उठाए जाएंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
