ओनिडा का 'रीवायर्ड’ अवतार, 100-इंच स्क्रीन टीवी की बाजार में एंट्री

‘रीवायर्ड’ रणनीति से ओनिडा ने प्रीमियम टीवी बाजार पर निशाना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अनिल बेदाग

मुंबई। कभी अपने आइकॉनिक ‘डेविल’ से भारतीय घरों में पहचान बनाने वाला ओनिडा अब नए दौर की तकनीक के साथ अपनी कहानी को फिर से लिखने की तैयारी में है। ‘ओनिडा रीवायर्ड’ के जरिए कंपनी ने प्रीमियम कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में नई ऊर्जा के साथ उतरने का ऐलान किया है। इसकी पहली झलक कंपनी के फ्लैगशिप 100-इंच क्यूडी मिनी एलईडी टीवी में दिखाई देती है।

ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गुंजन श्रीवास्तव ने कहा, ओनिडा रीवायर्ड' का हमारी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण कदम है। प्रीमियम इनोवेशन, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत रिटेल व सर्विस नेटवर्क के जरिए हम ओनिडा को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं।”

Mumbai: कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  पिस्टल और 6 जिंदा कारतूसों के साथ आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : Mumbai: कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल और 6 जिंदा कारतूसों के साथ आरोपी गिरफ्तार

इसी दिशा में ओनिडा ने पूर्वी भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। कंपनी की राष्ट्रीय विकास रणनीति में महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। चार दशकों से अधिक समय से ग्राहकों का भरोसा हासिल करने वाले ओनिडा के लिए ‘ओनिडा रीवायर्ड’ उसकी बदलाव की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसके जरिए कंपनी प्रीमियम कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स श्रेणियों में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना चाहती है। इस रणनीति के तहत ओनिडा का जोर तेजी से नए उत्पाद और तकनीक विकसित करने, ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने, अपने रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार करने तथा बिक्री के बाद की सेवाओं को और मजबूत करने पर रहेगा।

आज ग्राहकों की पसंद तेजी से प्रीमियम, स्मार्ट और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी वाले उत्पादों की ओर बढ़ रही है। इसे देखते हुए ओनिडा नई तकनीक, बेहतर संचालन और बाजार की जरूरतों के अनुरूप उत्पादों के जरिए ग्राहकों को बेहतर और अलग अनुभव देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ओनिडा के लिए पूर्वी भारत एक महत्वपूर्ण विकास बाजार है और ‘ओनिडा रीवायर्ड' के तहत कंपनी यहां अपने विस्तार को और गति देगी। इस रणनीति में मुंबई की अहम भूमिका होगी।

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के चीफ बिजनेस ऑफिसर फारूक बेग ने कहा, “प्रीमियम टेलीविजन सेगमेंट में ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है। आज ग्राहक बड़ी स्क्रीन, सिनेमा जैसा देखने का अनुभव और ऐसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं, जो घर पर मनोरंजन के अनुभव को और बेहतर बनाए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शास्त्री मार्केट और चन्द्र शेखर आजाद मार्केट में टॉयलेट की समस्या को लेकर डीएम से मिले व्यापारी

फिरोजाबाद,शास्त्री मार्केट एवं चंद्रशेखर आजाद मार्केट के सार्वजनिक पेशाबघर (टॉयलेट ) की समस्या को लेकर सैकड़ों व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय...
शास्त्री मार्केट और चन्द्र शेखर आजाद मार्केट में टॉयलेट की समस्या को लेकर डीएम से मिले व्यापारी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न।

   जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज जिलाधिकारी कार्यालय में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने...
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न।

मुआवजे के विवाद में उलझी सड़क, विकास की राह में बाधा: अंकित कुमारी

सीतामढ़ी, बिहार।    गांव तक सड़क पहुंचना केवल विकास की एक परियोजना नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षित आवागमन अंकित...
विचार मित्र 
मुआवजे के विवाद में उलझी सड़क, विकास की राह में बाधा: अंकित कुमारी

हृदय उपचार में नई क्रांति, भारत ने रचा इतिहास - महेन्द्र तिवारी

भारत ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसने न केवल देश का गौरव बढ़ाया...
विचार मित्र 
हृदय उपचार में नई क्रांति, भारत ने रचा इतिहास - महेन्द्र तिवारी

उत्तर प्रदेश

सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

मोहनलालगंज, लखनऊ। शासन ने जमीन की खरीद-फरोख्त में खरीददारों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते...
उत्तर प्रदेश 
सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

बुजुर्ग मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू व पोते पर गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर...
उत्तर प्रदेश 
रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा

उन्नाव। करीब 26 वर्ष पहले विक्रय की जा चुकी भूमि की कथित तौर पर दोबारा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा