रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान
रेलवेकर्मी को झगड़े के बाद पत्नी व बेटे ने बेरहमी से पीटा, हुई मौत
- बुजुर्ग मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू व पोते पर गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया
मोहनलालगंज,लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के मीरकनगर गांव में बीते सोमवार की देर रात शराब पीकर घर पहुंचे रेलवेकर्मी का पत्नी व बड़े बेटे से विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी व बेटे ने रेलवेकर्मी को घर में बंदकर बुरी तरह पिटाई कर दी। मरणासन्न होने पर आनन फानन गम्भीर रूप से घायल रेलवेकर्मी को परिजन इलाज के लिये हास्पिटल लेकर गये। जहां पर डाक्टरो ने रेलवे कर्मी को मृत घोषित कर दिया।
बुजुर्ग मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू व पोते के विरूद्व गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो को हिरासत में लेकर पुछताछ में जुट गयी है।मृतक रेलवे कर्मी की पीएम रिपोट में डाक्टरो ने एंटी मार्टम एंजरी बताया है।पीएम में मृतक के शरीर में सात चोटे लगने की पुष्टि भी हुयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निगोहां क्षेत्र के मीरकनगर निवासी कैलाशनाथ गौतम (54वर्ष) रेलवे अस्पताल में अटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे। सोमवार देर रात वह शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचे थे। घर पहुंचते ही किसी बात को लेकर पत्नी लज्जावती व बेटे अरूण कुमार से झगड़ा हो गया।बुजुर्ग मां रामपती ने बताया जिसके बाद बहू लज्जावती व पोते अरूण कुमार ने बेटे कैलाश चन्द्र को घर के अंदर बंद कर बुरी तरह पिटाई कर मरणासन्न कर दिया बेटे की चीख पुकार सुनकर बुजुर्ग मां व भाई बचाने गये तो बहू व पोते ने धमकाते हुये भगा दिया।
छोटा बेटा घर पहुंच ओर पिता को मरणासन्न पड़ा देख अपने चाचाओ की मदद से इलाज के लिये रेलवे हास्पिटल लेकर गये जहां पर डाक्टरो ने कैलाशचन्द्र को मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने बताया पीड़ित बुजुर्ग मां के द्वारा दी गयी तहरीर पर आरोपी बहू व पोते के विरूद्व गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुये दोनो आरोपियो को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू कर दी गयी हैं।
छोटे भाईयो ने किया मृतक का अन्तिम संस्कार...
मृतक कैलाश चन्द्र का शव पीएम के बाद मगंलवार की शाम गांव पहुंचा, पुलिस हिरासत में लिये गये बेटे व पत्नी को लेकर मौके पर पहुंची इस दौरान कुछ लोगों ने बड़े बेटे से अंतिम संस्कार कराने की बात कही तो मृतक के भाई बल्लू और दुर्गेश ने आरोपी बेटे से अंतिम संस्कार कराने से मना कर दिया।और दोनों भाइयों सहित छोटे बेटे ने पिता के शव का अंतिम संस्कार किया।
नौकरी के लिये बेटे द्वारा पिता की हत्या किये जाने की ग्रामीणो ने जताई आंशका..
घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण दबी जुबान में इस बात की चर्चा कर रहे थे कि पिछले कई सालों से आरोपी बड़ा बेटा पिता की जगह पर जाकर नौकरी कर रहा था और पूरी तनख्वाह भी वही पिता को ले जाकर निकालकर ले लेता था।ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चा थी कही बेटे ने ही नौकरी पाने के लिए पिता को मौत के घाट उतार दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
