कांवड़ यात्रा-2026: खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, 125 होटल-ढाबों की जांच

81 खाद्य नमूने लैब भेजे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर कांवड़ मार्ग स्थित होटल, ढाबों, रेस्टोरेंटों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

सहायक आयुक्त (खाद्य) नादिर अली ने बताया कि अब तक 125 होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया जा चुका है। संचालकों को प्रतिष्ठानों के बाहर रेट सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने, भोजन, चाय, दूध व अन्य खाद्य पदार्थों की शुद्धता बनाए रखने तथा खाद्य सामग्री को ढककर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कुट्टू के आटे, खोया एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और ताजगी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की खाद्य जनित समस्या उत्पन्न न हो।

बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत मऊ में चला सघन निरीक्षण अभियान, 09 किशोर श्रमिक चिन्हित ये खबर भी पढ़े : बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत मऊ में चला सघन निरीक्षण अभियान, 09 किशोर श्रमिक चिन्हित

प्रवर्तन अभियान के तहत खाद्य तेल, पनीर, दूध, मावा, ड्राई फ्रूट, आइसक्रीम, शरबत, मख्खन एवं आटा सहित 81 खाद्य नमूने एकत्र कर रासायनिक परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभागीय टीमों ने कांवड़ मार्ग पर स्थित मेडिकल स्टोरों और सेवा शिविरों में वितरित की जा रही औषधियों का भी निरीक्षण किया है। खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों की तैनाती की गई है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा की अवधि तक निरंतर निरीक्षण, निगरानी और आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बियर पार्टी के दौरान विवाद हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

पीएम मोदी का वीडियो हटाना मेटा को पड़ा भारी, जारी हुआ अल्टीमेटम

समिति की चेतावनी: मेटा की सुरक्षा छूट हो सकती है खत्म नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 23 जुलाई का...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी का वीडियो हटाना मेटा को पड़ा भारी, जारी हुआ अल्टीमेटम

कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

बस्ती -- बुधवार को  विश्व हिन्दू महासंघ  की मासिक बैठक प्रेस क्लब सभागार में  जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

भारत-श्रीलंका के बीच 35 करोड़ डॉलर ऋण सहायता समझौता

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की मुलाकात  नई दिल्ली। श्रीलंका की एक दिन की यात्रा पर...
राष्ट्रीय 
भारत-श्रीलंका के बीच 35 करोड़ डॉलर ऋण सहायता समझौता

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, जनपद मऊ द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय...
उत्तर प्रदेश 
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बियर पार्टी के दौरान विवाद हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

बस्ती -- बुधवार को  विश्व हिन्दू महासंघ  की मासिक बैठक प्रेस क्लब सभागार में  जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, जनपद मऊ द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय...
उत्तर प्रदेश 
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत मऊ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" के अंतर्गत आज दिनांक 05 अगस्त, 2026 को डीसीएसके...
उत्तर प्रदेश 
नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत मऊ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन