नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत मऊ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

150 से अधिक युवाओं ने किया उत्साहपूर्वक प्रतिभाग

Published By Anand Mishra
On
Anand Mishra Picture

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" के अंतर्गत आज दिनांक 05 अगस्त, 2026 को डीसीएसके स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मऊ में मेरा युवा भारत (MY Bharat), मऊ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सर्वेश पांडे रहे, जबकि कार्यक्रम का संयोजन जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे हेमंत यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विशाल जायसवाल, नवीन कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए 150 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें भाषण, रील मेकिंग, पेंटिंग, कविता लेखन, नारा लेखन, सामूहिक लोकगीत (गायन), सामूहिक नृत्य तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएँ शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति के संदेश को अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।

नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी ये खबर भी पढ़े : नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नानुसार रहे—

रील मेकिंग प्रतियोगिता: प्रथम – सुजीत जायसवाल, द्वितीय – शिवा राजभर, तृतीय – विनायक राज।

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता: प्रथम – डीसीएसके कॉलेज, द्वितीय – डी.ए.वी. इंटर कॉलेज।

सामूहिक गायन प्रतियोगिता: प्रथम – सोनी धापा इंटर कॉलेज, द्वितीय – डी.ए.वी. इंटर कॉलेज टीम।

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता: प्रथम – लिटिल फ्लावर, द्वितीय – डी.ए.वी. इंटर कॉलेज।

पेंटिंग प्रतियोगिता: प्रथम – प्राची श्रीवास्तव, द्वितीय – शिवम प्रजापति, तृतीय – पायल कुमारी।

कविता लेखन प्रतियोगिता: प्रथम – घावारी नंद, द्वितीय – सरोजकांत शुक्ला।

भाषण प्रतियोगिता: प्रथम – आकाश कुमार, द्वितीय – खुशी वर्मा, तृतीय – हय्यान दानिश।

नारा लेखन प्रतियोगिता: प्रथम – संजना विश्वकर्मा, द्वितीय – मुस्कान वर्मा, तृतीय- स्नेहा अग्रवाल।
अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. सर्वेश पांडे ने कहा कि वर्तमान समय में नशा समाज के समक्ष सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर अपने व्यक्तित्व का विकास करें तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।
जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा।
प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल में अंगद यादव, पारस नाथ, ओंकार सिंह, डॉ. विशाल जायसवाल, शेर नारायण सिंह, वीना गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता एवं पवन कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आदित्य, ऋतिक, सत्येंद्र, हिमांशु एवं रमाशंकर सहित अन्य स्वयंसेवकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

लेखक के बारे में

Anand Mishra Picture

आनन्द कुमार मिश्र मऊ जनपद के जाने - माने पत्रकार हैं। आनन्द कुमार को पत्रकारिता का 10 सालों का अनुभव है, यह कई मीडिया संस्थानों अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में तरुणमित्र के मऊ जनपद के ब्यूरो प्रमुख के रुप में कार्यरत हैं।

नवीनतम

बढ़े हुए हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का बिगुल

जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भी यह मुद्दा उठाएंगे" : आर.के. गर्ग
उत्तर प्रदेश 
बढ़े हुए हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का बिगुल

खलीलाबाद पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के मामले में वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह*बरामदगी...
उत्तर प्रदेश 
खलीलाबाद पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के मामले में वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार

दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर डेयरी कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर, 05 अगस्त 2026 (सूचना विभाग)।* दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दुग्ध...
उत्तर प्रदेश 
दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर डेयरी कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन।

वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...