नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

मोबाइल हैक और ब्लैकमेल कर भी ठगे गए लाखों रुपये

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने उनसे 79.25 लाख रुपए की ठगी कर ली। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि छतर सिंह ने बीती रात को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं।

पीड़ित के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन को हैक करके 7 लाख 79 हजार रुपए उनके खाते से निकाल लिया है। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को शिवराज सिंह भंडराल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एनएसजी सोसायटी ग्रेटर नोएडा में रहते हैं।

गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती ने शिक्षा, संगीत और योग की विभूतियों का किया सम्मान ये खबर भी पढ़े : गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती ने शिक्षा, संगीत और योग की विभूतियों का किया सम्मान

पीड़ित के अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम एप के माध्यम से लाइक करने के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाया तथा मोटी रकम मुनाफे में देने का वादा किया।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने अपने जाल में फंसाकर उनसे 6 लाख 11 हजार रुपए की ठगी कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को गौरव कुमार ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ लोगों ने उसे फोन किया तथा एक लिंक भेजा।

उन्होंने कहा कि अगर तुम्हें अपने अकाउंट में पैसे चाहिए तो एक क्यूआर कोड को स्कैन करो। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उन्हें धमकी दी कि तुम्हारी आपत्तिजनक तस्वीर को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने धमकी देकर उनसे 6.8 लाख रुपया अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक अन्य मामले में बीती रात को कमल कुमार पुत्र रामलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर -2 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार साइबर अपराधियों ने उनकी कंपनी के सर्वर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया।

ग्राहकों का डाटा हासिल करके ग्राहकों के डिजिटल गोल्ड निवेश की जानकारी हासिल की तथा उसे बेचकर 6 लाख 69 हजार 386 रुपए की ठगी कर ली। डीसीपी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुभाष पाटिल ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नोएडा के सेक्टर 27 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार साइबर अपराधियों ने आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड मुंबई के कर्मचारी बनकर उनसे संपर्क किया तथा क्रेडिट कार्ड के पॉइंट बढ़ाने का लालच देकर एक लिंक भेजा।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसके मोबाइल फोन को हैक कर लिया तथा उनके खाते से 5.3 लाख रुपया निकाल लिया। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को विक्रांत साहीवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा ऑनलाइन निवेश कर मोटा मुनाफा करने का लालच दिया।

पीड़ित उनके झांसी में आ गए तथा साइबर अपराधियों ने विभिन्न बाल में उनसे 22 लाख 50 हजार रुपए अपने विभिन्न खातों में डलवा लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसकी रकम हड़प ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अरविंद ओझा पुत्र नागेंद्र ओझा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर अपने जाल में फंसाया।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनसे 6 लाख 67 हजार रुपए अपने खाते में डलवा लिया। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को कपिल मखीजा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाया तथा उनसे विभिन्न बार में अपने खाते में 5 लाख 28 हजार रुपए डलवा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजय सिंह ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनकी कंपनी के बैंक खाते से अवैध रूप से 5 लाख 8 हजार रुपए निकाल लिया है।

उन्होंने बताया कि उन्हें एक मोबाइल एप्लीकेशन भेजा गया। आरोपियों ने उनके मोबाइल को हैक कर उनके खाते से रकम निकाल ली।

डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को अनीश ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उन्हें अश्लील फोटो भेज कर उन्हें धमकाया तथा ब्लैकमेल करके उनके खाते से 6 लाख 31हजार रुपए अपने खाते में डलवा लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पंजाब SIR: पहले चरण में 20.66 लाख मतदाता ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर

चंडीगढ़: पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 के पहले चरण के पूरा होने के बाद करीब 20.66 लाख मतदाता ड्राफ्ट...
पंजाब 
पंजाब SIR: पहले चरण में 20.66 लाख मतदाता ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर

पश्चिम बंगाल: अधिकांश जिलों में आज बारिश के आसार, उमस रहेगी बरकरार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मौसम मुख्य रूप से बादलों से ढका रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल: अधिकांश जिलों में आज बारिश के आसार, उमस रहेगी बरकरार

ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज से....

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में चार दिवसीय ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 शुरू...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज से....

उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

प्रयागराज। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मानसून की ट्रफ...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मप्र में मानसून सुस्त, 18% कम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती से बारिश का आंकड़ा माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक...
मध्य प्रदेश 
मप्र में मानसून सुस्त, 18% कम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

प्रयागराज। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मानसून की ट्रफ...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। साइबर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

बदायूं। इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर मंगलवार को चेहल्लुम (अरबईन) अकीदत और...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय