गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती ने शिक्षा, संगीत और योग की विभूतियों का किया सम्मान

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद ,संस्कार भारती महानगर शाखा द्वारा रविवार को बाईपास रोड स्थित सी.वी. गेस्ट हाउस परिसर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नटराज पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम में शिक्षा, संगीत और योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन विभूतियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षाविद् श्रीमती प्रभा देसरवानी, तबला वादक शिवदयाल जिधान तथा योगाचार्य विनोद मुद्रा को शॉल, प्रतीक चिह्न, सम्मान पत्र, पीत दुपट्टा, नारियल एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि कामिनी राठौर ने कहा कि संस्कार भारती प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास जयंती के रूप में मनाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि संस्कार ही मनुष्य को श्रेष्ठ बनाते हैं। और संस्कार भारती जैसी संस्थाएं भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम में भगवान नटराज के पूजन का महत्व बताते हुए कहा गया कि भगवान शिव को आदियोगी और आदि नर्तक माना जाता है। संस्कार भारती उन्हें अपना गुरु मानकर नटराज स्वरूप में पूजन करती है। 
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा एवं भगवान नटराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा ध्येय गीत के साथ किया गया। इसके बाद रेवती देवी विद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना, भजन एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों  तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।
सम्मानित विभूतियों का परिचय कार्यक्रम संयोजक अनुग्रह गोपाल अग्रवाल एवं धर्मेंद्र यादव आर टी आई द्वारा कराया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल ने की, जबकि संचालन महामंत्री प्रवीन अग्रवाल ने किया। अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष व्रजेश यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ब्रज प्रांत मंत्री शिव कांत पालिया, ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, प्रांत संरक्षक शैलेश अग्रवाल, रमेश चंद बंसल, नितिन अग्रवाल, अशोक शर्मा, रविन्द्र बंसल, विकास बन्सल , अन्कित् अग्रवाल, सोनम सेठ,कृष्ण मुरारी अग्रवाल, उमेश गुप्ता, दयाशंकर गुरु, महेश गुप्ता, सजीव जैन, अनिल् अग्रवाल, दीपक गुप्ता  प्रवीण अग्रवाल सेवा सदन,उमाकान्त बन्सल सहित बड़ी संख्या में संस्कार भारती के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 6 अगस्त से फिर भारी बारिश की संभावना

भोपाल । मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर...
मध्य प्रदेश 
मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 6 अगस्त से फिर भारी बारिश की संभावना

अमेरिका: ट्रंप की टैरिफ नीति पर 25 राज्यों ने ठोका मुकदमा....

वाशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी शासित 25 राज्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया...
अंतर्राष्ट्रीय 
 अमेरिका: ट्रंप की टैरिफ नीति पर 25 राज्यों ने ठोका मुकदमा....

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम घोषित...

नई दिल्ली। अगले महीने भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया-ए महिला क्रिकेट टीम की मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की...
खेल 
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम घोषित...

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

भोपाल: राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, शिक्षाविद, वैज्ञानिक और उद्योग विशेषज्ञ होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में "उभरते ज्ञान क्षेत्र,...
मध्य प्रदेश 
भोपाल: राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, शिक्षाविद, वैज्ञानिक और उद्योग विशेषज्ञ होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में सोमवार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

दतिया हार पर भाजपा करेगी समीक्षा, भीतरघात मिला तो होगी कार्रवाई: खंडेलवाल

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उपचुनाव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दतिया हार पर भाजपा करेगी समीक्षा, भीतरघात मिला तो होगी कार्रवाई: खंडेलवाल

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना

फिरोजाबाद। न्यायालय ने सोमवार को अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना