दतिया हार पर भाजपा करेगी समीक्षा, भीतरघात मिला तो होगी कार्रवाई: खंडेलवाल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उपचुनाव में मतदाताओं ने जो जनादेश दिया, विनम्रता के साथ भारतीय जनता पार्टी उस जनादेश को स्वीकारती है। हम परिणामों की समीक्षा करेंगे और समीक्षा का जो भी निष्कर्ष आएगा, उसके अनुसार पार्टी अपनी आगामी रणनीति तय करेगी।

खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। कोई भी कार्यकर्ता, चाहे वह किसी भी पद पर हो, उसे अनुशासन में रहकर ही पार्टी का काम करना चाहिए। यदि समीक्षा में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम ने अभियान चलाकर पकड़े 48 छुट्टा पशु ये खबर भी पढ़े : बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम ने अभियान चलाकर पकड़े 48 छुट्टा पशु

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को दतिया चुनाव में संभावित भीतरघात और संगठनात्मक अनुशासन के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। चुनाव परिणाम के बाद पार्टी के भीतर हार के कारणों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि समीक्षा रिपोर्ट में किन कारणों को जिम्मेदार माना जाता है और क्या संगठन स्तर पर कोई कार्रवाई होती है।

दरअसल, नरोत्तम मिश्रा को चुनाव से पहले भाजपा की तरफ से प्रत्याशी माना जा रहा था, मिश्रा ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। वहीं, नामांकन पत्र भी ले लिया था। इस बीच भाजपा ने नरोत्तम की जगह आशुतोष तिवारी को टिकट दे दिया। इससे नाराज नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने बवाल मचा दिया था। हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के साथ पत्थर बाजी भी हुई। अब ऐसी चर्चा है कि नाराज कार्यकर्ताओं ने भीतरघात किया है, जिसकी वजह से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।

कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष को 6016 वोटों से हराया

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6016 मतों से पराजित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी और दतिया जिला मजिस्ट्रेट स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि मतगणना के सभी 15 दौरों के अंत में कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिले, जबकि भाजपा के आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव ने 22,527 वोट हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आशुतोष ने स्वीकार किया जनादेश, बोले- समीक्षा करेंगे

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि मैं जनादेश को सिर झुकाकर स्वीकार करता हूं। मैं मीडिया मित्रों से भी आग्रह करता हूं कि मैं समय-समय पर आपसब से मिलता रहूंगा। वहीं उनके चुनाव में कहां कमी रह गई, के सवाल पर आशुतोष ने कहा कि उसी की हम समीक्षा करेंगे। आशुतोष ने कहा कि जीवन में पवित्रता रखनी चाहिए, एमपी-एमएलए बनना मायने नहीं रखता। वहीं एक सवाल पर आशुतोष ने कहा कि मैं शिकार होने वाला मटेरियल नहीं हूं। भितरघातियों की अपनी फितरत है, वो अपनी फितरत बदलें। पर इस मुगालते में रहने की आवश्यकता नहीं है कि कोई आशुतोष का शिकार कर सकता है। आशुतोष भाजपा का कार्यकर्ता है, और भाजपा कार्यकर्ता मजबूत होता है।

कांग्रेस प्रत्याशी बोले- ये भाजपा के अंत की शुरुआत

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि मैं दतिया की जनता का आभार मानता हूं। जनता ने बहुत साथ दिया। राजेंद्र भारती ने तो चुनाव जिता सकते थे, न हरा सकते थे। मैं मानता हूं भितरघात से वोट कम हुए हैं, नहीं तो जीत और बढ़ी होती। मैं इस जीत को जनता की कृपा मानता हूं। इस जीत से देश में संदेश जाएगा कि भाजपा के अंत की शुरुआत दतिया से हो रही है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 6 अगस्त से फिर भारी बारिश की संभावना

भोपाल । मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर...
मध्य प्रदेश 
मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 6 अगस्त से फिर भारी बारिश की संभावना

अमेरिका: ट्रंप की टैरिफ नीति पर 25 राज्यों ने ठोका मुकदमा....

वाशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी शासित 25 राज्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया...
अंतर्राष्ट्रीय 
 अमेरिका: ट्रंप की टैरिफ नीति पर 25 राज्यों ने ठोका मुकदमा....

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम घोषित...

नई दिल्ली। अगले महीने भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया-ए महिला क्रिकेट टीम की मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की...
खेल 
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम घोषित...

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

भोपाल: राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, शिक्षाविद, वैज्ञानिक और उद्योग विशेषज्ञ होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में "उभरते ज्ञान क्षेत्र,...
मध्य प्रदेश 
भोपाल: राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, शिक्षाविद, वैज्ञानिक और उद्योग विशेषज्ञ होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में सोमवार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

दतिया हार पर भाजपा करेगी समीक्षा, भीतरघात मिला तो होगी कार्रवाई: खंडेलवाल

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उपचुनाव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दतिया हार पर भाजपा करेगी समीक्षा, भीतरघात मिला तो होगी कार्रवाई: खंडेलवाल

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना

फिरोजाबाद। न्यायालय ने सोमवार को अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना