मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 6 अगस्त से फिर भारी बारिश की संभावना

सामान्य से करीब 16 प्रतिशत कम वर्षा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल । मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर कमजोर होने के कारण सोमवार को अधिकांश क्षेत्रों में केवल बादल और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

4 और 5 अगस्त तक यही स्थिति बनी रहेगी, जबकि 6 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से कई जिलों में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

प्रदेश में पिछले चार दिनों से कहीं भी तेज बारिश दर्ज नहीं हुई है। इसका असर मौसमी आंकड़ों पर भी दिखाई दे रहा है। अब तक मध्य प्रदेश में औसतन 15.9 इंच (404.2 मिमी) बारिश हुई है.

दक्षिण बंगाल में वर्षा के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी... ये खबर भी पढ़े : दक्षिण बंगाल में वर्षा के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी...

जबकि इस समय तक 19 इंच (482 मिमी) वर्षा हो जानी चाहिए थी। यानी प्रदेश में सामान्य से करीब 16 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

पूर्वी मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित
मौसम विभाग के मुताबिक, जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस क्षेत्र का कोई भी जिला सामान्य वर्षा के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका है।

अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में सामान्य से 1 से 42 प्रतिशत तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

पश्चिमी हिस्से में भी कमी
प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भी बारिश सामान्य से कम रही है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल संभाग में औसतन 11 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, भोपाल, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है।

इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खंडवा और खरगोन ऐसे जिले हैं, जहां अब तक सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

तीन सिस्टम सक्रिय, लेकिन असर कमजोर
प्रदेश के ऊपर इस समय दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक मानसून ट्रफ सक्रिय हैं, लेकिन इनका प्रभाव कमजोर बना हुआ है। इसी कारण अधिकांश स्थानों पर केवल हल्की बारिश या बादल छाए रहने की स्थिति है।

मौसम विभाग का कहना है कि 6 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मानसून फिर जोर पकड़ सकता है और कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप...
उत्तर प्रदेश 
शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेपर लीक और आतंकी मामलों की सुनवाई तेज

नई दिल्ली। आतंकी मामलों, ड्रग्स और पेपर लीक से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए दिल्ली के राऊज एवेन्यू...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेपर लीक और आतंकी मामलों की सुनवाई तेज

आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र के कुआगांव स्थित सिद्ध शनि आश्रम में एक अधेड़ पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 6 अगस्त से फिर भारी बारिश की संभावना

भोपाल । मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर...
मध्य प्रदेश 
मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 6 अगस्त से फिर भारी बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश

शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप...
उत्तर प्रदेश 
शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र के कुआगांव स्थित सिद्ध शनि आश्रम में एक अधेड़ पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में सोमवार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत