ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में बढ़त के साथ बंद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान हरे निशान में बंद होने में सफल रहे। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

पश्चिम एशिया में ईरान के साथ समझौता हो जाने की उम्मीद की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी का रुख बना रहा।

31 जुलाई को खुलेगा ‘Fusion Klassroom Edutech’ का IPO ये खबर भी पढ़े : 31 जुलाई को खुलेगा ‘Fusion Klassroom Edutech’ का IPO

एस एंड पी 500 इंडेक्स 110.78 अंक यानी 1.48 प्रतिशत उछल कर 7,600.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 540.04 अंक यानी 2.13 प्रतिशत की जबरदस्त छलांग लगा कर 25,913.90 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 151.99 अंक यानी 2.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,330.40 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार मे भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। सीएसी इंडेक्स 104.18 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,613.82 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 372.07 अंक यानी 1.43 प्रतिशत की छलांग लगा कर 26,001.31 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

वहीं ब्रिटेन के फाइनेंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से एफटीएसई इंडेक्स में पिछले सत्र के दौरान कोई हलचल नहीं रही।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।

जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,270.48 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,629.18 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत उछल कर 3,815.59 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,623.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,656 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 43,335.92 अंक के स्तर पर आ गया है।

कोस्पी इंडेक्स में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1.08 प्रतिशत फिसल कर 6,190.06 अंक के स्तर तक पहुंच गया है।

इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 98.40 अंक यानी 0.38 प्रतिशत टूट कर 25,911 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 202.90 अंक यानी 0.32 प्रतिशत लुढ़क कर 63,552 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 87 लोगों की मौत....

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से अभी भी सात जिले बुरी तरह से प्रभावित हैं। प्रभावित जिलों में चराईदेव, शिवसागर, धेमाजी,...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 87 लोगों की मौत....

राजस्थान में मानसून धीमा, 7 अगस्त से फिर तेज बारिश की संभावना

जयपुर। राजस्थान में सक्रिय मानसून के प्रभाव से मंगलवार को भी अलवर, जयपुर, चूरू सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून धीमा, 7 अगस्त से फिर तेज बारिश की संभावना

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

राज्य सरकार ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र को हाई अलर्ट पर रखते हुए रोकथाम और इलाज के विशेष इंतजाम किए
राष्ट्रीय  राज्य  गुजरात 
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप...
उत्तर प्रदेश 
शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेपर लीक और आतंकी मामलों की सुनवाई तेज

नई दिल्ली। आतंकी मामलों, ड्रग्स और पेपर लीक से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए दिल्ली के राऊज एवेन्यू...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेपर लीक और आतंकी मामलों की सुनवाई तेज

उत्तर प्रदेश

शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप...
उत्तर प्रदेश 
शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र के कुआगांव स्थित सिद्ध शनि आश्रम में एक अधेड़ पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में सोमवार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत