ईरान से बातचीत के संकेतों का असर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिसला कच्चा तेल

अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीद से बाजार में नरमी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति होने की उम्मीद की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में नरमी का रुख बनता हुआ नजर आ रहा है। आज ब्रेंट क्रूड और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड करीब पांच प्रतिशत से अधिक सस्ता हो गया।

कीमत में आई इस गिरावट के कारण ब्रेंट क्रूड ने 83.31 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छू लिया, वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे फिसल कर 78.78 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ गया।

आज ब्रेंट क्रूड ने 3.97 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के साथ 83.96 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। ट्रेडिंग शुरू होने के कुछ देर बाद इसकी कीमत कुछ देर के लिए उछल कर 84.11 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आई, लेकिन इसके बाद इसके भाव में गिरावट आ गई।

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक ये खबर भी पढ़े : देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक

शुरुआती कारोबार में ही ब्रेंट क्रूड गिर कर 83.31 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। हालांकि इसके बाद इसके भाव में थोड़ी तेजी भी आई।

भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9:30 बजे ब्रेंट क्रूड 4.52 डॉलर प्रति बैरल यानी 5.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83.41 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड की ट्रेडिंग आज 3.86 डॉलर प्रति बैरल की कमजोरी के साथ 80.81 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से शुरू हुई।

शुरुआत में ही कुछ देर के लिए यह उछल कर 81.30 डॉलर प्रति बैरल तक आया, लेकिन इसके बाद इसके भाव में नरमी का रुख बन गया। पहले घंटे में ही डब्ल्यूटीआई क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे लुढ़क कर 78.78 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ गया।

भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9:30 बजे डब्ल्यूटीआई क्रूड 4.91 डॉलर प्रति बैरल यानी 5.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.76 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पश्चिम एशिया में एक बार फिर युद्ध थमने और शांति होने की संभावना बन जाने की वजह से कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का रुख बन गया है।

आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म हो जाने और दोनों देशों द्वारा एक दूसरे के ठिकानों पर लगातार हमला करने की वजह से जुलाई के महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगभग 25 प्रतिशत की तेजी आ गई थी।

जुलाई के महीने में आई ये तेजी मार्च के बाद से इसकी सबसे बड़ी मासिक बढ़त थी। कच्चे तेल की कीमत में आई इस तेजी से वैश्विक स्तर पर महंगाई को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई।

हालांकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बड़े हमले की योजना को रद्द करने और ईरान के साथ एक बार फिर बातचीत शुरू करने का ऐलान किया है, जिसकी वजह से अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में नरमी का रुख बना है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर हमला रोकने का ये फैसला सऊदी अरब सहित पश्चिम एशियाई सहयोगियों के आग्रह पर लिया, जिन्होंने उनसे बातचीत के जरिए समझौता करने को कहा था।

उन्होंने कहा कि वे इस शर्त पर पीछे हटने को तैयार हुए कि अधिकारी होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए जल्द समझौता करें।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की फीकी पड़ी चमक, सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली कमजोरी नजर आ रही है। कीमत में हुए...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की फीकी पड़ी चमक, सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।...
पश्चिम बंगाल 
बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का...
उत्तर प्रदेश 
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की बिजनौर थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी, गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी,  गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज