मालदा: करोड़ों की नकदी और नौ हज़ार प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें बरामद, तीन गिरफ्तार

करीब 20 ग्राम सोना और लैपटॉप भी मिला

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने का सिलसिला जारी है। बीरभूम के बाद अब मालदा जिले में पुलिस ने एक फ्लैट से दो करोड़ 40 लाख 97 हजार 380 रुपये नकद, करीब 20 ग्राम सोना और एक लैपटॉप बरामद किया है।

मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक गोदाम से नौ हज़ार बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पिंटू सरकार, गोपाल चाकी और सुषांत हलदार के रूप में हुई है। तीनों मालदा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात मालदा थाना क्षेत्र के मंगलबाड़ी स्थित एक फ्लैट पर छापेमारी की गई। बरामद नकदी की गिनती तीन नोट गिनने वाली मशीनों से सोमवार तड़के तक चली।

मेदिनीपुर में जागरूकता, दुर्घटना, प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई रही चर्चा केंद्र ये खबर भी पढ़े : मेदिनीपुर में जागरूकता, दुर्घटना, प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई रही चर्चा केंद्र

इसी अभियान के दौरान खईहट्टा इलाके के एक गोदाम में भी तलाशी ली गई, जहां से नौ हज़ार बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि पिछले महीने दक्षिण दिनाजपुर के मेहेंद्रीपाड़ा क्षेत्र से लगभग एक हज़ार 500 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई थी।

उसी मामले में गिरफ्तार चार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर मालदा के इस फ्लैट का पता चला। इसके बाद दक्षिण दिनाजपुर और मालदा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

जांच में सामने आया है कि फ्लैट भवन के मालिक दिलीप साहा हैं, जबकि तीसरी मंजिल का फ्लैट पिंटू सरकार ने किराये पर लिया था।

पुलिस के अनुसार, बरामद करोड़ों रुपये इसी फ्लैट से मिले हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पिंटू सरकार दवा के कारोबार से जुड़ा है, हालांकि प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी से उसका सीधा संबंध अभी जांच का विषय है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बीरभूम जिले में अनुव्रत मंडल के करीबी एक व्यवसायी के रिश्तेदार के घर से 28.5 करोड़ रुपये नकद और 15 किलोग्राम सोना बरामद होने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया था।

उस मामले की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि मालदा में करोड़ों रुपये की नई बरामदगी ने एक बार फिर अवैध कारोबार और धन के स्रोत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की फीकी पड़ी चमक, सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली कमजोरी नजर आ रही है। कीमत में हुए...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की फीकी पड़ी चमक, सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।...
पश्चिम बंगाल 
बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का...
उत्तर प्रदेश 
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की बिजनौर थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी, गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी,  गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज