सिलीगुड़ी नगर निगम में जनता की समस्याएं सुनेंगीं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम में शहरी विकास और नगर निकाय मंत्री अग्निमित्रा पॉल जनता की शिकायतें सुनेंगीं। इसके साथ ही वह निगम अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगीं।

इस कार्यक्रम के लिए वह रविवार सुबह बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंची। वहां पत्रकारों से बातचीत में अग्निमित्रा पॉल ने कई मुद्दों पर अपनी सरकार का पक्ष रखा।

उनका आरोप था कि पिछली सरकार ने अवैध घुसपैठ करने वाले रोहिंग्याओं लोगों के दस्तावेज तैयार किए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चुनाव से पहले किए गए वादे पर काम कर रही है।

सड़कों की बदहाल स्थिति पर मंत्री ने कहा कि सरकार क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कराएगी और दो परतों वाली सड़कें बनाई जाएंगी।

महुआ मोइत्रा ने दिल्ली छात्र प्रदर्शन का किया समर्थन, केंद्र सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप ये खबर भी पढ़े : महुआ मोइत्रा ने दिल्ली छात्र प्रदर्शन का किया समर्थन, केंद्र सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की और बरसात के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या से जूझने के लिए छोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की अनियमितता या भ्रष्टाचार की जांच होगी और ठेकेदारों का काम गुणवत्ता जांच के बाद ही स्वीकार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सड़कों के साथ-साथ पेयजल, ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी। अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और निर्माण सामग्री (रेत व स्टोन चिप्स) को सड़क पर रखने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही खाली पड़े भूखंडों की सफाई की जिम्मेदारी भी संबंधित जमीन मालिकों की होगी।

कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए मंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने आतंकवादी तत्वों को बढ़ावा दिया और आम लोगों को नागरिकता देने के बजाय गलत लोगों को संरक्षण दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि "हमीम" और "अर्पिता" नामक व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची थी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

शाहजहांपुर/कांट। कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर निवासी गौतम मौर्या की निर्मम हत्या के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल...
उत्तर प्रदेश 
नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

फ्रेंडशिप डे पर स्वामी चिदानन्द का युवाओं को संदेश- गलतफहमियों और गुमराह होने से बचें युवा

स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रध्वज के शिल्पकार पिंगली वेंकैया की जयंती पर विनम्र श्रद्धाजंलि ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर, स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने...
उत्तराखंड 
फ्रेंडशिप डे पर स्वामी चिदानन्द का युवाओं को संदेश- गलतफहमियों और गुमराह होने से बचें युवा

'आपके जज्बे ने देश का मान बढ़ाया', राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारत के लिहाज से यादगार रहा। भारत ने मुक्केबाजी में 10 और...
राष्ट्रीय  खेल 
'आपके जज्बे ने देश का मान बढ़ाया', राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

शाहजहांपुर/कांट। कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर निवासी गौतम मौर्या की निर्मम हत्या के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल...
उत्तर प्रदेश 
नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मुख्यमंत्री की जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की मंशा के अनुरूप औरैया...
उत्तर प्रदेश 
औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल