'आपके जज्बे ने देश का मान बढ़ाया', राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारतीय मुक्केबाजों के प्रदर्शन की प्रशंसा की

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारत के लिहाज से यादगार रहा। भारत ने मुक्केबाजी में 10 और कुल 16 मेडल अपने नाम किए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।  

फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया

राष्ट्रपति ने लॉन्ग-डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह को एक ही दिन में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर गुलवीर सिंह को बहुत-बहुत बधाई।

आपकी यह उपलब्धि कॉमनवेल्थ गेम्स में इस इवेंट में भारत का पहला मेडल है और पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में आपकी पिछली सफलता के बाद, आपके यादगार सफर में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ती है।

इन दोनों इवेंट्स में भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले मेडल जीतना एक शानदार उपलब्धि है, जो अनगिनत युवा एथलीटों को लंबी दूरी की दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करने और देश का मान बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, "भारत का बॉक्सिंग अभियान शानदार ढंग से संपन्न हुआ।

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 90 + किग्रा बॉक्सिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर नरेंद्र बेरवाल को बधाई। आपने एक कठिन मुकाबले में भारत का बेहतरीन प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन किया। यह सफलता भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के आपके संकल्प को और मजबूत करे।"

"मैं अंकुश पंघाल को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 80 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देती हूं। रिंग में आपके शानदार प्रदर्शन ने आपको सर्वोच्च सम्मान दिलाया है और देश को जश्न मनाने का एक और मौका दिया है।

मेडल सेरेमनी में तिरंगे को शान से लहराते हुए देखकर हर भारतीय गर्व और खुशी से भर गया। आप और भी बड़ी सफलताएं हासिल करते रहें और देश का मान बढ़ाते रहें।"

60 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाले मुक्केबाज सचिन की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 60 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर सचिन सिवाच को हार्दिक बधाई।

कड़े मुकाबले वाले फाइनल में आपके दृढ़ प्रदर्शन और संयम ने आपको पोडियम पर शीर्ष स्थान दिलाया है। अपनी शानदार उपलब्धि से तिरंगे को ऊंचा लहराकर आपने देश को एक और गर्व का क्षण दिया है। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करती हूं।"

महिला मुक्केबाज लवलीना के सिल्वर मेडल जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लिखा, "ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 75 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को हार्दिक बधाई।

आपके कौशल, संयम और दृढ़ संकल्प के शानदार प्रदर्शन ने आपको यह सम्मान दिलाया है, जिसके आप पूरी तरह हकदार हैं। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य और आगे भी ऐसी ही सफलता की कामना करती हूं।"

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन भारतीय मुक्केबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उन्हें मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, "ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सिंग का शानदार प्रदर्शन जारी।

अरुंधति चौधरी (महिला 70 किग्रा), सचिन सिवाच (पुरुष 60 किग्रा) और अंकुश पांघल (पुरुष 80 किग्रा) को बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने पर, और लवलीना बोरगोहेन (महिला 75 किग्रा) को सिल्वर मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई।

आपके बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और लड़ने के जज्बे ने देश का मान बढ़ाया है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य और आने वाले समय में और भी शानदार उपलब्धियों की कामना करते हैं।"

"ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 60 किग्रा और 51 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट में क्रमशः गोल्ड मेडल जीतने पर प्रिया घांघस और साक्षी चौधरी को बधाई।

साथ ही, महिलाओं के 63 किग्रा जूडो इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर उन्नति शर्मा को भी बधाई। आपकी उपलब्धियां देश के लिए गर्व का क्षण हैं। हम कामना करते हैं कि आप सभी को वैश्विक मंच पर और भी कई जीतें और लगातार सफलता मिले।"

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए सीएम माझी ने मंत्रियों को सौंपी जिलावार की जिम्मेदारी

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों...
राष्ट्रीय 
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए सीएम माझी ने मंत्रियों को सौंपी जिलावार की जिम्मेदारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में जीते 16 पदक, बॉक्सिंग में बरसा “सोना”

  ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन हो जाएगा। शनिवार...
खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में जीते 16 पदक, बॉक्सिंग में बरसा “सोना”

कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत जीतने पर सीएम सरमा ने लवलीना बरगोहाईं को दी बधाई

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर राज्य की स्टार मुक्केबाज...
राष्ट्रीय 
कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत जीतने पर सीएम सरमा ने लवलीना बरगोहाईं को दी बधाई

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

शाहजहांपुर/कांट। कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर निवासी गौतम मौर्या की निर्मम हत्या के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल...

औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मुख्यमंत्री की जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की मंशा के अनुरूप औरैया...
उत्तर प्रदेश 
औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल