कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनीं यूपी पुलिस की दरोगा अस्मिता डे, डीजीपी राजीव कृष्ण ने दी बधाई

गाजियाबाद में तैनात उपनिरीक्षक की ऐतिहासिक उपलब्धि पर यूपी पुलिस में खुशी की लहर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

डीजीपी बोले- पूरे देश और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

लखनऊ। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक अस्मिता डे को उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने जारी अपने संदेश में कहा कि गाजियाबाद में तैनात उपनिरीक्षक अस्मिता डे द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनकर अस्मिता डे ने भारतीय खेल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।

ये खबर भी पढ़े : फतनशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती, भांग की दुकानों का होगा औचक निरीक्षण

1aug21345678

उन्होंने कहा कि अस्मिता डे की यह उपलब्धि अनुशासन, दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और उत्कृष्टता का जीवंत उदाहरण है। यही गुण एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और एक समर्पित पुलिस अधिकारी की पहचान होते हैं।

डीजीपी ने अपने संदेश में कहा कि यह सफलता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस विजन को भी साकार करती है, जिसके तहत प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल कोटे के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे खिलाड़ी सार्वजनिक सेवा और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

1aug2134567

उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से उपनिरीक्षक अस्मिता डे को इस ऐतिहासिक सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वह आगे भी देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करती रहेंगी

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कांग्रेस का आरोप: माफी की बजाय खुद को पीड़ित दिखा रहे प्रधानमंत्री

कांग्रेस महासचिव का पीएम मोदी पर गंभीर आरोप नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले...
राष्ट्रीय 
कांग्रेस का आरोप: माफी की बजाय खुद को पीड़ित दिखा रहे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री, उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाली किशोरी ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

जीरो एफआईआर के बाद मामला दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित नोएडा। राजधानी नई दिल्ली में जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री, उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाली किशोरी ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात

प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर...
उत्तर प्रदेश 
यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात

एक कैंटीन से उठा सवाल: व्यवस्था का सच आखिर कहाँ है?: प्रो. आरके जैन

विश्वास अट्ठानवे प्रतिशत से नहीं, ईमानदार आचरण से अर्जित होता है लोकतंत्र की सबसे बड़ी विडंबना गलती होना नहीं, बल्कि...
विचार मित्र 
एक कैंटीन से उठा सवाल: व्यवस्था का सच आखिर कहाँ है?: प्रो. आरके जैन

उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री, उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाली किशोरी ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

जीरो एफआईआर के बाद मामला दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित नोएडा। राजधानी नई दिल्ली में जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री, उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाली किशोरी ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात

प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर...
उत्तर प्रदेश 
यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात

रायबरेली: पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर के भीतर दफ़नाया शव, महिला हिरासत में...

रायबरेली: रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी गांव में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
रायबरेली: पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर के भीतर दफ़नाया शव, महिला हिरासत में...