प्रधानमंत्री, उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाली किशोरी ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

किशोरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आज प्रधानमंत्री और देशवासियों से मांगी माफी 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • जीरो एफआईआर के बाद मामला दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित

नोएडा। राजधानी नई दिल्ली में जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा हाल ही में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां को अपशब्द कहने वाली नोएडा के सेक्टर 168 में रह रही एक किशोरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आज प्रधानमंत्री और देशवासियों से माफी मांगी।

इस बच्ची ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा कि जंतर मंतर पर आयोजित धरना प्रदर्शन मे वह गई थी। वहां मौजूद तमाम लोग प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। भावावेश में आकर उसने भी कुछ अपशब्द कहे जो अत्यंत खराब थे। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। उसने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री और देशवासियों से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा, "मेरी उम्र 15 वर्ष है। मेरे से भूल हुई है। मैंने बहुत गलत काम किया है।"

नगर आयुक्त प्रशान्त नागर ने किया अटल पार्क का औचक निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : नगर आयुक्त प्रशान्त नागर ने किया अटल पार्क का औचक निरीक्षण

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से धरना प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाले लोगों को माफ करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बच्चों से गलतियां हो जाती है। उन्हें अदालत के चक्कर कटवाने की वजाए उन्हें सही रास्ते पर लाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अपशब्द कहने वालों को वह माफ करते हैं।

बीते 29 जुलाई को गाजियाबाद की रहने वाली स्मृति सिंह, पत्नी तेजेंद्र सिंह ने थाना एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें कहा गया था कि सेक्टर 168 के लोटस जिंग सोसाइटी में रहने वाली इस किशोरी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान 30 जुलाई को प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गीय मां के लिए अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था जिससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची। इस मामले में थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने जीरो पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसे विवेचना के लिए दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित किया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश से गिरफ्तारी, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा फरीदाबाद। गांव अनंगपुर में प्रेमी द्वारा शादी से मना करने से...
उत्तर प्रदेश 
प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो  प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गूंजा गंगा घाट वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में...
उत्तर प्रदेश 
कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

मीरजापुर। मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध मीरजापुर और सोनभद्र के लॉ कॉलेजों में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों की...
उत्तर प्रदेश 
लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

कुत्ते को बचाने के लिए नहर में कूदा युवक डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे

हरियाणा राज्य के राेहतक का मामला  रोहतक। पहरावर हेड में कुत्ते को बचाने के लिए नहर उतरा युवक नहर में...
हरियाणा 
कुत्ते को बचाने के लिए नहर में कूदा युवक डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे

उत्तर प्रदेश

प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश से गिरफ्तारी, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा फरीदाबाद। गांव अनंगपुर में प्रेमी द्वारा शादी से मना करने से...
उत्तर प्रदेश 
प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो  प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गूंजा गंगा घाट वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में...
उत्तर प्रदेश 
कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

मीरजापुर। मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध मीरजापुर और सोनभद्र के लॉ कॉलेजों में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों की...
उत्तर प्रदेश 
लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

तालाब का बढ़ा जलस्तर बना खतरा, घरों के पास मगरमच्छ दिखने से दहशत

यूपी के औरैया का मामला औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल तहसील क्षेत्र के अयाना थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
तालाब का बढ़ा जलस्तर बना खतरा, घरों के पास मगरमच्छ दिखने से दहशत