कुत्ते को बचाने के लिए नहर में कूदा युवक डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे
पहरावर हेड नहर पर कुत्ता घूमाने गया था युवक, गौताखोर भी नहर में उतरे
- हरियाणा राज्य के राेहतक का मामला
रोहतक। पहरावर हेड में कुत्ते को बचाने के लिए नहर उतरा युवक नहर में डूब गया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में जुटी गई, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। पुलिस तथा गाेताखाेर युवक की तलाश कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार शीतल नगर की बाग वाली गली निवासी 16 वर्षीय खुशहाल शनिवार सुबह अपने कुत्ते को घुमाने के लिए नहर पर गया था, इसी दौरान उसका कुत्ता अचानक नहर में गिर गया। कुत्ते को नहर में डूबता देख खुशहाल उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। बताया जा रहा है कि कुत्ता तो किसी तरह नहर से बाहर निकल आया, लेकिन खुशहाल पानी के तेज बहाव में डूब गया। बाद में घटना की सूचना मिलते ही थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू कर दी।
ये खबर भी पढ़े : होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ायापुलिस द्वारा नहर में किशोर को तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और किशोर की तलाश जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
