होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

सोनीपत से हैरान कर देने वाली खबर, वाहनों से चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • नोएडा कारोबारी की ऑडी कार का शीशा तोड़ चोर ले गया 1.17 लाख का सामान

सोनीपत। सोनीपत जिले के मुरथल स्थित जीटी रोड पर होटलों और ढाबों के बाहर वाहनों को निशाना बनाने वाला गिरोह फिर सक्रिय दिखाई दे रहा है। नोएडा के एक कारोबारी की ऑडी कार का शीशा तोड़कर करीब एक लाख 17 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। पूरी वारदात होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा के सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी निवासी हेमंत गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जुलाई की सुबह वह अपनी ऑडी कार से करनाल जा रहे थे। रास्ते में मुरथल स्थित बीकानेर होटल पर नाश्ता करने के लिए कार पार्किंग में खड़ी कर होटल के अंदर चले गए। कुछ मिनट बाद लौटे तो चालक सीट के पीछे वाली खिड़की का शीशा टूटा मिला। कार की जांच करने पर उसमें रखा बैग गायब था। बैग में एस जेनबुक-14 लैपटॉप, लैपटॉप चार्जर, पावर बैंक, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, करीब 15 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेजों वाली डायरी रखी थी। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब एक लाख 17 हजार रुपये बताई गई है।

द्वारका एक्सप्रेसवे पर कैब चालक के शरीर के आर-पार हुआ ई-रिक्शा में भरा सरिया, मौत ये खबर भी पढ़े : द्वारका एक्सप्रेसवे पर कैब चालक के शरीर के आर-पार हुआ ई-रिक्शा में भरा सरिया, मौत

सीसीटीवी फुटेज में दो युवक मोटरसाइकिल पर होटल के बाहर आते दिखाई देते हैं। इनमें से एक युवक उतरकर कुछ ही सेकंड में कार का शीशा तोड़ता है, बैग निकालता है और साथी के साथ मौके से फरार हो जाता है। मुरथल क्षेत्र में होटलों और ढाबों के बाहर वाहनों से चोरी की यह लगातार दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले भी वाहन में पंक्चर होने का झांसा देकर चोरी की वारदात सामने आ चुकी है। ऐसे में यात्रियों को वाहन में कीमती सामान छोड़ने से बचने की सलाह दी जा रही है।

मुरथल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बलिया में ट्यूबवेल पर सो रहे पूर्व प्रधान की सिर कूचकर हत्या

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत उदहां गांव में गुरुवार की रात में बदमाशों ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

नेपाल सीमा से घुसपैठ का बड़ा नेटवर्क बेनकाब : अमेरिका से आया 'वारिस पंजाब दे' का सक्रिय सदस्य समेत पांच गिरफ्तार

बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध घुसपैठ कराने वाले एक संगठित नेटवर्क का बहराइच पुलिस और एसएसबी ने शुक्रवार को...

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार 27 वर्षीय...

वाराणसी में पौने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रेलव का वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक गिरफ्तार ,सीबीआई ने घर से रंगे हाथ पकड़ा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में ठेकेदार का बिल पास करने के लिए लाखों रुपए रिश्वत मांगने वाले रेलवे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में पौने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रेलव का वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक गिरफ्तार ,सीबीआई ने घर से रंगे हाथ पकड़ा

होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

नोएडा कारोबारी की ऑडी कार का शीशा तोड़ चोर ले गया 1.17 लाख का सामान सोनीपत। सोनीपत जिले के मुरथल...
हरियाणा 
होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

उत्तर प्रदेश