एसपी कमलेश बहादुर ने 74वीं अन्तरजनपदीय हॉकी प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने किया भव्य मार्च पास्ट, दी सलामी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

आनंद मिश्रा

मऊ। आज 24 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन, मऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी जोन की 74वीं अन्तरजनपदीय हॉकी महिला/पुरुष प्रतियोगिता-2026 का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर मऊ द्वारा किया गया। इस अवसर पर द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं।

पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी समन्वय का विकास करते हैं। पुलिस विभाग में खेलों का विशेष महत्व है, क्योंकि खेल भावना से पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता एवं मानसिक दृढ़ता का विकास होता है।

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट/सलामी प्रस्तुत की गई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस वारणसी जोन के विभिन्न जनपदों की महिला एवं पुरुष हॉकी टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट खेल भावना एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार व क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मऊ पुलिस द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार 27 वर्षीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

वाराणसी में पौने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रेलव का वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक गिरफ्तार ,सीबीआई ने घर से रंगे हाथ पकड़ा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में ठेकेदार का बिल पास करने के लिए लाखों रुपए रिश्वत मांगने वाले रेलवे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में पौने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रेलव का वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक गिरफ्तार ,सीबीआई ने घर से रंगे हाथ पकड़ा

होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

नोएडा कारोबारी की ऑडी कार का शीशा तोड़ चोर ले गया 1.17 लाख का सामान सोनीपत। सोनीपत जिले के मुरथल...
हरियाणा 
होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना ने जीता कांस्य पदक, अब प्रीति और कपिल से देश को बड़ी उम्मीद

नई दिल्ली। ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजी टीम ने शानदार शुरुआत की है। ओलंपिक कांस्य...
राष्ट्रीय  खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना ने जीता कांस्य पदक, अब प्रीति और कपिल से देश को बड़ी उम्मीद

नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार...
पश्चिम बंगाल 
नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ

उत्तर प्रदेश