वाराणसी में पौने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रेलव का वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक गिरफ्तार ,सीबीआई ने घर से रंगे हाथ पकड़ा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में ठेकेदार का बिल पास करने के लिए लाखों रुपए रिश्वत मांगने वाले रेलवे के बडे़ अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई टीम ने यह कार्यवाही उस समय की जब अफसर अपने आवास पर ठेकेदार से रिश्वत ले रहा था। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी रेल मंडल मुख्यालय (डीआरएम कार्यालय) में तैनात वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (सीनियर डीएमएम) नितेश अग्रवाल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की लखनऊ टीम ने 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही डीआरएम कार्यालय सहित रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। बरेका स्थित आवास से यह गिरफ्तारी की गयी है।

सीबीआई की यह कार्रवाई रेलवे को फर्नीचर की आपूर्ति करने वाले एक ठेकेदार की शिकायत के आधार पर की गई। आरोप है कि अधिकारी ने ठेकेदार का बिल पास करने के एवज में 1.70 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत ये खबर भी पढ़े : महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

सीबीआई की टीम गुरुवार शाम लहरतारा स्थित डीआरएम कार्यालय पहुंची थी। कार्यालय बंद होने के बाद टीम ने अधिकारी के आवास पर जाल बिछाया और रिश्वत की रकम लेते समय उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की। साथ ही उनका मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज तथा कुछ महत्वपूर्ण फाइलें अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक को अपने साथ लखनऊ ले गई, जहां देर रात तक उनसे पूछताछ की जाती रही। मामले में अभी तक सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने भी पूरे प्रकरण पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है। सीबीआई अब बरामद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के आधार पर मामले के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बलिया में ट्यूबवेल पर सो रहे पूर्व प्रधान की सिर कूचकर हत्या

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत उदहां गांव में गुरुवार की रात में बदमाशों ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

नेपाल सीमा से घुसपैठ का बड़ा नेटवर्क बेनकाब : अमेरिका से आया 'वारिस पंजाब दे' का सक्रिय सदस्य समेत पांच गिरफ्तार

बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध घुसपैठ कराने वाले एक संगठित नेटवर्क का बहराइच पुलिस और एसएसबी ने शुक्रवार को...

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार 27 वर्षीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

वाराणसी में पौने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रेलव का वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक गिरफ्तार ,सीबीआई ने घर से रंगे हाथ पकड़ा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में ठेकेदार का बिल पास करने के लिए लाखों रुपए रिश्वत मांगने वाले रेलवे...

होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

नोएडा कारोबारी की ऑडी कार का शीशा तोड़ चोर ले गया 1.17 लाख का सामान सोनीपत। सोनीपत जिले के मुरथल...
हरियाणा 
होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

उत्तर प्रदेश