राजनीतिक दलों की मौजूदगी में डीएम ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

ईवीएम/वीवीपैट में लगे सीसीटीवी कैमरो को सदैव सक्रिय रखने के साथ साफ सफाई के निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

आनंद मिश्रा

  • डीएम ने निगरानी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

मऊ। आज जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। 

उन्होंने निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरे प्रत्येक समय सुचारु रूप से संचालित रहें तथा निगरानी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने वेयरहाउस परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए गार्ड की तैनाती निरंतर बनाए रखने तथा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। 

जनगणना के तहत डीसीएचबी कार्य का प्रशिक्षण, लेखपालों को दी गई मोबाइल ऐप की जानकारी ये खबर भी पढ़े : जनगणना के तहत डीसीएचबी कार्य का प्रशिक्षण, लेखपालों को दी गई मोबाइल ऐप की जानकारी

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की नियमित रूप से निगरानी की जाए तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वाराणसी में पौने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रेलव का वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक गिरफ्तार ,सीबीआई ने घर से रंगे हाथ पकड़ा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में ठेकेदार का बिल पास करने के लिए लाखों रुपए रिश्वत मांगने वाले रेलवे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में पौने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रेलव का वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक गिरफ्तार ,सीबीआई ने घर से रंगे हाथ पकड़ा

होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

नोएडा कारोबारी की ऑडी कार का शीशा तोड़ चोर ले गया 1.17 लाख का सामान सोनीपत। सोनीपत जिले के मुरथल...
हरियाणा 
होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना ने जीता कांस्य पदक, अब प्रीति और कपिल से देश को बड़ी उम्मीद

नई दिल्ली। ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजी टीम ने शानदार शुरुआत की है। ओलंपिक कांस्य...
राष्ट्रीय  खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना ने जीता कांस्य पदक, अब प्रीति और कपिल से देश को बड़ी उम्मीद

नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार...
पश्चिम बंगाल 
नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ

उत्तर प्रदेश