मऊ में सिविल सर्विसेज खेल चयन ट्रायल 6 अगस्त को, इच्छुक खिलाड़ी करें आवेदन

चयन प्रक्रिया में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी समेत कई खेल 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

आनंद मिश्रा

  • जन्मतिथि से खेल उपलब्धियों तक, दस्तावेजों का होना अनिवार्य

मऊ।जिला क्रीडा अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि खेल विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न खेलों के लिए सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद मऊ में इच्छुक खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि चयन/ट्रायल का आयोजन 06 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र 06 अगस्त, 2026 को प्रातः 10:00 बजे तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मऊ में अथवा निर्धारित समय पर चयन स्थल पर प्रस्तुत कर सकते हैं।

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल ये खबर भी पढ़े : बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

चयन प्रक्रिया में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, हैंडबॉल, तैराकी, टेबल टेनिस, जूडो, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, क्रिकेट, तीरंदाजी, वुशु तथा योगासन सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

जिला क्रीडा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अपने आवेदन के साथ जन्मतिथि, विभागीय सेवा का विवरण, खेल उपलब्धियों का प्रमाण तथा संबंधित विभागाध्यक्ष/संस्था द्वारा निर्गत अनापत्ति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) प्रस्तुत करेंगे। सभी प्रतिभागियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र एवं आवश्यक अभिलेखों सहित चयन स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

उन्होंने जनपद के समस्त पात्र खिलाड़ियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है, ताकि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

छात्रों की छवि खराब होते देखना शिक्षक के लिए दुखद: सोनम वांगचुक की पत्नी

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रो को दोषी ठहराया नई दिल्ली। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि...
राष्ट्रीय 
छात्रों की छवि खराब होते देखना शिक्षक के लिए दुखद: सोनम वांगचुक की पत्नी

गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अमित शाह से की बात

बारिश के हालात पर प्रशासन अलर्ट, नागरिकों की सुरक्षा और राहत कार्यों पर चर्चा अहमदाबाद। गुजरात के कई हिस्सों में...
गुजरात 
गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अमित शाह से की बात

वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

कुलपति तैयारियों पर रख रहे नजर,परिसर में रंगरोगन भी वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 44वें...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

सोशल मीडिया पर भी सख्त नजर बागपत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली एनसीआर बागपत...

देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर

देवरिया। जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अब सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिससे बिजली की समस्या...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर