देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर

मुख्य विकास अधिकारी ने दिया निर्देश

Published By prem tripathi
On
prem tripathi Picture

देवरिया। जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अब सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिससे बिजली की समस्या का स्थायी समाधान होगा और छात्राओं की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सकेगी। इस संबंध में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह की अध्यक्षता में सभी कस्तूरबा विद्यालयों की प्रधानाचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि सोलर प्लांट स्थापना के लिए तत्काल प्रस्ताव तैयार कर शासन तथा उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण को भेजें। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद सभी विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।

सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत ये खबर भी पढ़े : सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सोलर प्लांट लगने से विद्यालयों में नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। इससे छात्राओं के पठन-पाठन, कंप्यूटर शिक्षा, प्रकाश व्यवस्था और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर बिजली कटौती का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए सभी प्रधानाचार्य समयबद्ध ढंग से प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कराएं, ताकि जल्द से जल्द सोलर प्लांट स्थापित किए जा सकें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

prem tripathi Picture

दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय प्रेम शकर मणि वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में देवरिया व्यूरो के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।

नवीनतम

छात्रों की छवि खराब होते देखना शिक्षक के लिए दुखद: सोनम वांगचुक की पत्नी

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रो को दोषी ठहराया नई दिल्ली। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि...
राष्ट्रीय 
छात्रों की छवि खराब होते देखना शिक्षक के लिए दुखद: सोनम वांगचुक की पत्नी

गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अमित शाह से की बात

बारिश के हालात पर प्रशासन अलर्ट, नागरिकों की सुरक्षा और राहत कार्यों पर चर्चा अहमदाबाद। गुजरात के कई हिस्सों में...
गुजरात 
गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अमित शाह से की बात

वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

कुलपति तैयारियों पर रख रहे नजर,परिसर में रंगरोगन भी वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 44वें...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

सोशल मीडिया पर भी सख्त नजर बागपत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली एनसीआर बागपत...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

उत्तर प्रदेश

वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

कुलपति तैयारियों पर रख रहे नजर,परिसर में रंगरोगन भी वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 44वें...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

सोशल मीडिया पर भी सख्त नजर बागपत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली एनसीआर बागपत...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर

देवरिया। जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अब सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिससे बिजली की समस्या...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर