पेपर लीक पर संसद में हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

संसद के दोनों सदनों में विपक्ष की जोरदार बहस

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी कर पेपर लीक मुद्दे पर विरोध जताया

नई दिल्ली। नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गुरुवार को विपक्ष का हंगामा लगातार जारी रहा। पहले एक बार स्थगन के बाद 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई लेकिन विपक्षी सांसदों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने कार्यवाही शुरू कराई। जैसे ही सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई, विपक्षी सदस्य अपनी सीटों से उठकर नारेबाजी करने लगे। पिपक्षी सदस्यों ने शिक्षामंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सोनम वांगचुक मामला: 'अस्पताल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों का विस्तार बनता दिख रहा' ये खबर भी पढ़े : सोनम वांगचुक मामला: 'अस्पताल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों का विस्तार बनता दिख रहा'

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में विपक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जैसा चाहता है वैसी चर्चा करे। एक दिन, दो दिन, जितना समय चाहिए उतना ले। हम उनसे हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि चर्चा करें। लेकिन चर्चा की मांग में अनावश्यक शर्तें जोड़कर उलझाएं नहीं।

रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने नीट पेपर लीक मामले में दोषियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का आदेश दिया है। देश के छात्रों के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारे युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो, इसके लिए चर्चा होना जरूरी है।

उन्होंने विपक्ष से अपील की कि सदन की कार्यवाही बाधित करने के बजाय चर्चा में भाग लें। रिजिजू ने कहा कि सरकार छात्रों की हर चिंता सुनने और उसका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने विपक्षी सदस्यों से शांत होकर अपनी जगह पर बैठने और चर्चा में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बार-बार सदन को न चलने देना उचित नहीं है और यह संसद की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। लेकिन विपक्षी सदस्य नारेबाजी पर अड़े रहे, जिसके चलते कार्यवाही दोबारा 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

इसी तरह राज्यसभा में भी कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभापति सीपी राधाकृष्णन से कहा कि सरकार को शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ है, कई लोग अस्पतालों में भर्ती हैं और अभिभावक परेशान हैं। जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, चर्चा नहीं होने दी जाएगी।

इस पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष का रवैया गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि सरकार नीट सहित हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष चर्चा से बच रहा है। हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

सोशल मीडिया पर भी सख्त नजर बागपत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली एनसीआर बागपत...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर

देवरिया। जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अब सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिससे बिजली की समस्या...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर

असम बाढ़ संकट पर अमित शाह ने सीएम हिमंत से की चर्चा, हरसंभव मदद का भरोसा

केंद्र सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल आज या कल में पहुंचेगा असम  गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को...
राष्ट्रीय 