छात्र आंदोलन की गूंज तेज, सीजेपी ने देशव्यापी प्रदर्शन जारी रखने का लिया निर्णय

देश के युवाओं की स्पष्ट एक ही मांग धर्मेंद्र प्रधान दे इस्तीफा: अभिजीत दिपके

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शुक्रवार को देशव्यापी छात्र आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया। अभियान प्रमुख अभिजीत दिपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, " देश के युवाओं की बहुत सरल और स्पष्ट एक ही मांग है।

धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक शिक्षा मंत्री पद नहीं छोड़ देते। अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या सरकार इस मुद्दे को सुलझाना चाहती है, तो सिर्फ़ एक ही समाधान है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा।"

मानसून सत्र विपक्ष का हंगामा लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित  ये खबर भी पढ़े : मानसून सत्र विपक्ष का हंगामा लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित 

उन्होंने यह भी कहा कि हमें बहुत खुशी और राहत है कि पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। वे 26 दिनों से उपवास पर थे और उन्होंने छात्रों की भलाई के लिए हड़ताल खत्म करने का फैसला किया। वे नहीं चाहते थे कि किसी भी छात्र के खिलाफ कोई मामला दर्ज हो और यही उनकी शर्त थी। हम सचमुच उनका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। अपनी जान जोखिम में डालकर उन्होंने पूरे देश के लोगों को जगाया। सोनम ने इस देश और इसकी आने वाली पीढ़ियों के लिए जो किया है, उसे इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। पूरे देश में जागरूकता फैलाने के लिए यह कदम उठाने पर हम उनका धन्यवाद करते हैं। इससे बहुत बड़ा बदलाव आया है और उनकी कोशिशों की वजह से पूरे भारत में इतना बड़ा आंदोलन खड़ा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि आज सीजेपी ने सभी से देश के हर जिले में एक दिन के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इसका मुख्य उद्देश्य "हर जिला, एक दिन, एक मांग" के संदेश के तहत पूरे देश में एकजुटता प्रदर्शित करना है।

छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रही सीजेपी के 'संसद चलो' मार्च की घोषणा के बाद 20 जुलाई को हजारों की संख्या में एकजुट हुए छात्रों ने अपना विरोध प्रदर्शन जताय़ा। इसमें वे शिक्षा प्रणाली में अनियमितताओं और पेपर लीक मामले को लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना ने जीता कांस्य पदक, अब प्रीति और कपिल से देश को बड़ी उम्मीद

नई दिल्ली। ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजी टीम ने शानदार शुरुआत की है। ओलंपिक कांस्य...
राष्ट्रीय  खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना ने जीता कांस्य पदक, अब प्रीति और कपिल से देश को बड़ी उम्मीद

नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार...
पश्चिम बंगाल 
नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ

पीएम मोदी ने सुभाषित के माध्यम से बताया शुभ विचार, वाणी और कर्म का महत्व

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए जीवन में शुभ विचारों, मधुर वाणी...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने सुभाषित के माध्यम से बताया शुभ विचार, वाणी और कर्म का महत्व