खरदौरी पहुंचे सीएमओ, संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति का लिया जायजा

सीएमओ ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का किया निरीक्षण 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

  • संक्रामक रोगों से बचाव को लेकर जनजागरूकता पर विशेष जोर
  • लापरवाही पर सख्त रुख, अभियान की नियमित निगरानी के निर्देश

उतरौला( बलरामपुर )। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने गुरुवार को विकास खंड श्रीदत्तगंज के ग्राम खरदौरी में 01 जुलाई 2026 से संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्धारित गतिविधियों का गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने घर-घर सर्वे, संचारी रोगों की रोकथाम, साफ-सफाई, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने तथा बुखार, डायरिया और अन्य संक्रामक रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य संचारी रोगों की समय रहते पहचान कर प्रभावी रोकथाम करना है, जिसके लिए प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करें।

देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर ये खबर भी पढ़े : देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर

डॉ. रस्तोगी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान प्रत्येक घर तक पहुंचकर जनजागरूकता बढ़ाई जाए तथा संदिग्ध रोगियों की समय पर पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और अभियान की नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ग्रामीणों से संवाद कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित प्रमुख कार्यक्रमों जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना, गोल्डन कार्ड, टीकाकरण, टी बी मुक्त भारत अभियान, परिवार नियोजन आदि पर भी फीड बैक लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पीएम मोदी ने सुभाषित के माध्यम से बताया शुभ विचार, वाणी और कर्म का महत्व

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए जीवन में शुभ विचारों, मधुर वाणी...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने सुभाषित के माध्यम से बताया शुभ विचार, वाणी और कर्म का महत्व

पेपर लीक के विरोध में बैठे सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन

वांगचुक बोले, प्रधान के इस्तीफा न देने से नुकसान सरकार को नई दिल्ली। पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक के विरोध में बैठे सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन

छात्र आंदोलन की गूंज तेज, सीजेपी ने देशव्यापी प्रदर्शन जारी रखने का लिया निर्णय

नई दिल्ली। सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शुक्रवार को देशव्यापी छात्र आंदोलन को जारी रखने का निर्णय...
राष्ट्रीय 
छात्र आंदोलन की गूंज तेज, सीजेपी ने देशव्यापी प्रदर्शन जारी रखने का लिया निर्णय