नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ

टीएमसी विधायक मदन मित्र की पत्नी ईडी कार्यालय पहुंचीं, पूछताछ जारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र पूछताछ के लिए कोलकाता स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी कार्यालय पहुंचीं। उनके साथ छोटे पुत्र शुभरूप मित्र भी मौजूद थे।

सुबह करीब 11:30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचीं अर्चना मित्र ने मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया और हाथ जोड़कर सीधे कार्यालय के भीतर चली गईं। इस मामले में ईडी ने मदन मित्र के परिवार के चार सदस्यों को अलग-अलग दिनों में तलब किया है। बुधवार को छोटे बेटे शुभरूप मित्र से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी, जबकि गुरुवार को बड़े बेटे स्वरूप मित्र ईडी के समक्ष पेश हुए। वहीं, कमरहाटी से तृणमूल विधायक मदन मित्र को 29 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

नीट पेपर लीक मामले पर सख्त रुख, शुभेंदु अधिकारी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं ये खबर भी पढ़े : नीट पेपर लीक मामले पर सख्त रुख, शुभेंदु अधिकारी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

ईडी का आरोप है कि टिटागढ़ नगरपालिका में नकद राशि और सोने के बदले कम से कम 125 लोगों को नौकरी दी गई थी। इसी जांच के दौरान मदन मित्र का नाम सामने आया। 13 जून को ईडी ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी और उनसे पूछताछ भी की थी। इसके बाद उनकी पत्नी और दोनों पुत्रों को बैंक संबंधी दस्तावेजों के साथ पेश होने का निर्देश दिया गया।

जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नगरपालिका में नियुक्तियों के बदले कोई अवैध वित्तीय लेन-देन हुआ था या नहीं। उल्लेखनीय है कि केवल ईडी ही नहीं, बल्कि पिछले वर्ष अक्टूबर में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में मदन मित्र के आवास पर लगभग पांच घंटे तक तलाशी ली थी।

इधर, पिछले सप्ताह पत्नी और दोनों पुत्रों को ईडी का समन मिलने के बाद मदन मित्र तृणमूल कांग्रेस के ऋतब्रत बनर्जी गुट में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी। गौरतलब है कि इसी भर्ती घोटाला मामले में ईडी पूर्व मंत्री सुजीत बसु को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी सुजीत बसु और उनके पुत्र समुद्र बसु के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र भी दाखिल कर चुकी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार 27 वर्षीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

वाराणसी में पौने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रेलव का वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक गिरफ्तार ,सीबीआई ने घर से रंगे हाथ पकड़ा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में ठेकेदार का बिल पास करने के लिए लाखों रुपए रिश्वत मांगने वाले रेलवे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में पौने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रेलव का वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक गिरफ्तार ,सीबीआई ने घर से रंगे हाथ पकड़ा

होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

नोएडा कारोबारी की ऑडी कार का शीशा तोड़ चोर ले गया 1.17 लाख का सामान सोनीपत। सोनीपत जिले के मुरथल...
हरियाणा 
होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना ने जीता कांस्य पदक, अब प्रीति और कपिल से देश को बड़ी उम्मीद

नई दिल्ली। ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजी टीम ने शानदार शुरुआत की है। ओलंपिक कांस्य...
राष्ट्रीय  खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना ने जीता कांस्य पदक, अब प्रीति और कपिल से देश को बड़ी उम्मीद

नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार...
पश्चिम बंगाल 
नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ

उत्तर प्रदेश