मौसम 24 जुलाई: दिल्ली, यूपी, बिहार सहित 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 24 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड सहित भारत के 14 राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के इन 14 राज्यों में कहीं भारी बारिश, कहीं मध्यम तो कहीं हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। जैसे दिल्ली का बात करें तो बादल तो छाएंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। इसी तरह उत्तर प्रदेश के मेरठ, कानपुर जैसे कुछ जिलों में भारी बारिश की अलर्ट है।

गुजरात
जैसे कुछ राज्य भी हैं, जहां कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां भी बारिश की चेतावनी है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि IMD ने किन 14 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इसलिए सभी को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

तमिलनाडु: विवादित बयान के बाद डीएमके विधायक मार्कंडेयन गिरफ्तार, समर्थकों का प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : तमिलनाडु: विवादित बयान के बाद डीएमके विधायक मार्कंडेयन गिरफ्तार, समर्थकों का प्रदर्शन

दिल्ली-NCR 
दिल्ली-NCR के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पूरे हफ्ते यहां का मौसम सुहावना बना रहेगा। आसमान पर काले और घने बादलों का डेरा छाया रहेगा और बीच-बीच में हल्की बारिश के साथ बूंदाबांदी भी होगी। 24 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 26 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। 28 जुलाई को भी बादल छाएंगे, लेकिन बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के झांसी, ललितपुर, गोरखपुर, बाराबंकी, सीतापुर, बदायूं, कानपुर, आगरा, मथुरा और मेरठ सहित कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग यानी की IMD ने जताया है। राज्य के कुछ जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजस्थान
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले चार-पांच दिन मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभागों में 24 से 25 जुलाई के दौरान मध्यम से भारी तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बिहार
बिहार में कल यानी 24 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

अरुणाचल
लगातार बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के बाद अरुणाचल प्रदेश में और बारिश होने की आशंका है क्योंकि मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पूर्वी कामेंग, अंजाव, तिरप और लोंगडिंग जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 24 जुलाई को पूर्वी कामेंग में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा तवांग, पश्चिम कामेंग, कुरुंग कुमे, अपर सुबनसिरी, कामले, क्रा दादी, लोअर सुबनसिरी, पापुम पारे, पाक्के-केसांग, पश्चिम सियांग, लेपाराडा, लोअर सियांग, शि-योमी, दिबांग वैली, लोहित, नामसाई और चांगलांग में भी बारिश का अलर्ट है।

तमिलनाडु 
तमिलनाडु के तटीय इलाकों के निचले वायुमंडलीय स्तर पर बने कमजोर निम्न दबाव परिसंचरण (लो-प्रेशर सर्कुलेशन) का असर अब पूरे राज्य के मौसम पर दिखाई देने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक तमिलनाडु में बारिश और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी घाट से लगे जिलों में 28 जुलाई तक मध्यम बारिश और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, तमिलनाडु के आंतरिक जिलों में 26 जुलाई तक अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है।

गुजरात
गुजरात के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नवसारी में दो बांध उफान पर हैं। तापी जिले में बचाव अभियान चलाया गया और सूरत जिले में एहतियात के तौर पर सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का फैसला किया गया है। नवसारी जिले में लगातार बारिश और ऊपरी कैचमेंट क्षेत्रों से पानी आने के कारण जूज और केलिया बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं। बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण पूर्णा नदी और उसके किनारे बसे गांवों में जलस्तर बढ़ सकता है। जूज बांध के ओवरफ्लो से वांसदा तालुका के जूज, खड़किया, नवानगर, वासिया तलाव, वांसदा, रानीफलिया, नानी वलजार, मोटी वलजार, सिंगाडा, रूपवेल, चापलधारा, राजपुर और प्रतापनगर, चिखली तालुका के डोंजा, हरंगम, चिखली, खुंध, वंकल (वी. फलिया) और घेकटी तथा गांदेवी तालुका के उंडाच (वनिया फलिया), उंडाच (लुहार फलिया), गोयडी-भाथला, खापरवाड़ और देसरा गांव प्रभावित हो सकते हैं। अगले 24 घंटों में दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मौसम 24 जुलाई: दिल्ली, यूपी, बिहार सहित 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 24 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड सहित भारत के 14 राज्यों में...
राष्ट्रीय 
मौसम 24 जुलाई: दिल्ली, यूपी, बिहार सहित 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सोनम वांगचुक ने आधी रात को खत्म की भूख हड़ताल, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह रहे हॉस्पिटल में मौजूद

नई दिल्ली। नई दिल्ली: एक ओर जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने लगभग रात 12 बजे एक वीडियो शेयर करते हुए...
राष्ट्रीय 
सोनम वांगचुक ने आधी रात को खत्म की भूख हड़ताल, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह रहे हॉस्पिटल में मौजूद

राशिफल : 24 जुलाई, 2026: इनके संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग

मेष- सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 24 जुलाई, 2026: इनके संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग

गुजरात में बारिश का कहर: पानी से भरे नाले में बही कार, एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत

खेड़ा। गुजरात के खेड़ा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मातर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा...
राष्ट्रीय  गुजरात 
गुजरात में बारिश का कहर: पानी से भरे नाले में बही कार, एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत

राजस्थान: 39 शारीरिक शिक्षक बने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर, स्कूलों में देंगे सुरक्षा का पाठ

जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) और राजस्थान काउंसिल फॉर स्कूल एजुकेशन (आरसीएससीई) के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 23 जुलाई...
राजस्थान 
राजस्थान: 39 शारीरिक शिक्षक बने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर, स्कूलों में देंगे सुरक्षा का पाठ

उत्तर प्रदेश

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद

कानपुर। जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चेकिंग अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद

कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम मंदिर के पास से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी करने वाले अंतरराज्यीय...
उत्तर प्रदेश 
शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मऊ। राजभर, दलित और अति पिछड़े समाज के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं...
उत्तर प्रदेश 
जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन