रायपुर: कांग्रेस का थाने के बाहर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान हुए विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में आज गुरुवार काे बड़ी संख्या में कांग्रेसी खम्हारडीह थाना पहुंचे और थाने के बाहर धरने पर बैठे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भी पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है। साथ ही भाजपा नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की ।

कांग्रेसियों का आरोप है कि कार्रवाई एकतरफा की गई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर वापस ली जाए।

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की। थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और प्रदर्शन के चलते मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

खम्हारडीह थाना प्रभारी को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि, हम कांग्रेस कार्यकर्ता 22 जुलाई को दोपहर लगभग 2 बजे रोज की तरह अपने कार्यालय में संगठन के कार्य में व्यस्त थे, तभी अचानक माईक के माध्यम से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगा।

हम सभी लोग जब बाहर गए तो हमने देखा कि बाहर सड़क पर बैरिकैड किया हुआ है, जहां पर भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए राजीव भवन की ओर इशारा करते हुए और जोर-जोर से अश्लील गालियां देने लगे, फिर अचानक से उधर से छाता, चप्पल, पत्थर, पानी पाउच, पानी बोतल हम लोगों के उपर फेकने लगे, जिसके कारण हमारे बहुत से कार्यकर्ता घायल हो गए।

ज्ञापन में आगे कहा गया है कि, कई लोगों के हाथ, पैर में चोट आई है। भारतीय जनता पार्टी के लोग लगातार राजीव भवन की ओर पत्थर फेंक रहे थे। उसके बाद हमने देखा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकैड तोड़कर पुलिस वालों पर भी फेंके, जिससे पुलिसवालों को भी चोटें आई है।

साथ ही कुछ भाजपाइयों ने पुलिसवालों से जबरन लाठियां छीनकर तथा पुलिसवालों को शारीरिक क्षति पहुंचाकर लाठी हाथ में लेकर राजीव भवन की तरफ बढ़ने लगे।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता घटना स्थल पर मौजूद थे और उक्त नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राजीव भवन में हमला करने, पत्थरबाजी करने और गाली-गलौच करने तथा क्षति पहुंचाने के लिए उकसा रहे थे, जिसके कारण भाजपा कार्यकर्ता राजीव भवन में पत्थरबाजी, पानी बोतल आदि को फेंककर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्षति पहुंचाने के नियत से बलवा कर रहे थे।

उक्त घटना की फुटेज शंकर नगर चौक में लगे सीसीटीवी/ राडार में देखा जा सकता है। राजीव भवन में उपस्थित लोगों को क्षतिग्रस्त करने की नियत से एकराय होकर आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया, इसलिए भाजपा के विधायक, मंत्री एवं भाजपा नेताओं के विरूध्द अपराध पंजीबध्द किया जाए।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गुजरात में बारिश का कहर: पानी से भरे नाले में बही कार, एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत

खेड़ा। गुजरात के खेड़ा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मातर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा...
राष्ट्रीय  गुजरात 
गुजरात में बारिश का कहर: पानी से भरे नाले में बही कार, एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत

राजस्थान: 39 शारीरिक शिक्षक बने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर, स्कूलों में देंगे सुरक्षा का पाठ

जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) और राजस्थान काउंसिल फॉर स्कूल एजुकेशन (आरसीएससीई) के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 23 जुलाई...
राजस्थान 
राजस्थान: 39 शारीरिक शिक्षक बने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर, स्कूलों में देंगे सुरक्षा का पाठ

धनबाद: प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो बदमाश हथियार और बम के साथ गिरफ्तार

धनबाद। धनबाद पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गिरोह की एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करने का दावा किया है।...
झारखंड 
धनबाद: प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो बदमाश हथियार और बम के साथ गिरफ्तार

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद

कानपुर। जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चेकिंग अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद

मप्रः सुरखी को मिली बड़ी सौगात, 16 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने...
मध्य प्रदेश 
मप्रः सुरखी को मिली बड़ी सौगात, 16 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल

उत्तर प्रदेश

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद

कानपुर। जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चेकिंग अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद

कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम मंदिर के पास से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी करने वाले अंतरराज्यीय...
उत्तर प्रदेश 
शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मऊ। राजभर, दलित और अति पिछड़े समाज के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं...
उत्तर प्रदेश 
जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन